{"vars":{"id": "109282:4689"}}

Relationship Tips: ननद और भाभी का है 36 का आंकड़ा, इन 5 टिप्स से दोनों में बन जाएगा बहनों जैसा प्यार

 
Relationship Tips: रिश्ते हमें बहुत मुश्किल से मिलते हैं। इन्हे निभाना बहुत कठिन होता है। किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए आपसी अंडरस्टैंडिंग और एक दूसरे को समझना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। लड़ाइयां किस घर में नहीं होती सर्च करने निकलेंगे तो आपको ऐसा एक भी घर नहीं मिलेगा। ठीक इसी तरह से ननद भाभी का रिश्ता भी ऐसा ही होता है। दोनों की उम्र में ज्यादा फर्क अमूमन होता नहीं है। ऐसे में दोनों के बीच लड़ाई झगड़े भी बहुत होते हैं, लेकिन अगर इन लड़ाई झगड़े को कम कर दिया जाए तो ननद भाभी का रिश्ता बेस्ट फ्रेंड या सिस्टर से कम भी नहीं होता है। आज हम आपको बताते हैं कि कैसे ननद भाभी के बीच में रिश्ते को और ज्यादा मजबूत किया जा सकता है।

ये 5 टिप्स मजबूत करेगी रिश्ता

1. एक-दूसरे के साथ समय बिताएं 


शादी के बाद सिर्फ पति ही नहीं बल्कि परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी आपको समय बिताना चाहिए। खासकर ननद भाभी का रिश्ता ऐसा होता है कि आप अगर साथ में शॉपिंग जाएं, कभी कॉफी पर चले जाएं या लंच डेट पर जाए, तो उससे आपका रिश्ता और ज्यादा मजबूत होता है और दोनों के रिश्ते में मिठास आती है।

2. एक-दूसरे से चीजें शेयर करें 


अगर आप चाहते हैं कि ननद भाभी में बेस्ट फ्रेंड या बहनों जैसा प्यार हो, तो आप एक दूसरे से अपनी चीजें शेयर करें। कभी ननद भाभी से उनकी कोई ड्रेस पहनने को मांग लें, तो कभी भाभी भी ननद से झुमकी या कोई चीज मांग सकती है। इससे दोनों के बीच में प्यार बना रहता है और दोनों एक दूसरे को अपनी फ्रेंड्स मानने लगती है। 

3. चुगली बाजी करने से बचें 


कई बार ऐसा होता है कि ननद भाभी के बीच किसी बात पर नोकझोंक हो जाती है। ऐसे में आप इसकी चुगली अपने पति, सास या अपनी मां से करने की वजह अपनी ननद से बैठकर बातचीत करें। ठीक इसी तरह से ननद भी भाभी की बुराई यहां-वहां ना करें। 

4. सीक्रेट शेयर करें 


अगर आप चाहते हैं कि ननद और भाभी का रिश्ता बहुत मजबूत हो, तो आप अपने दिल की बात अपनी ननद या अपनी भाभी को जरूर बताएं। इससे आपका मन भी हल्का होगा और आपको अपना सीक्रेट बताने वाली एक बेस्ट फ्रेंड भी मिल जाएगी। बशर्त उनका सीक्रेट आप रिवील ना करें।
5. छोटी-छोटी चीजों में राय लें 

कई बार छोटी-छोटी चीजें ही रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए काफी होती है। जैसे कि आप शॉपिंग कर रही हैं उसमें आप अपनी ननद या अपनी भाभी की सजेशन लें। इससे दोनों के बीच में अच्छा बांड डिवेलप होता है।

ये भी पढ़ें- Relationship Tips: सुहागरात पर क्यों दूल्हा-दुल्हन को पिलाया जाता है केसर वाला दूध, जानें वजह