comscore
Thursday, March 23, 2023
- विज्ञापन -
Homeलाइफस्टाइलRelationship Tips: इन आदतों की वजह से दूर भागती है लड़कियां, ब्रेकअप या तलाक की बनता है वजह

Relationship Tips: इन आदतों की वजह से दूर भागती है लड़कियां, ब्रेकअप या तलाक की बनता है वजह

Published Date:

Relationship Tips: हर रिश्ता सच्चा विश्वास और सच्चाई पर टिका रहता है। अगर आप किसी से प्यार करते हैं,उन्हें डेट कर रहे हैं या शादी के बंधन में बंधे हैं तो अपने रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होता है। रिश्ता बहुत कमजोर डोर से बंधा होता है, जिसमें प्यार के साथ ही विश्वास होना जरूरी होता है।  अगर आप उन लड़कों में शामिल हैं जिनके रिलेशनशिप ज्यादा लंबे समय तक नहीं टिकते। और कुछ ही वक्त के बाद लड़ाई-झगड़े और ब्रेकअप की नौबत आ जाती है। तो जरूरी है उन कारणों को जानने की। जिससे आप दोनों के बीच दरार पैदा हो रही है। कई बार लड़कों की कुछ खास आदतें रिश्ते के टूटने का कारण बनती हैं। इसलिए समय रहते उसमे सुधार करना जरूरी है। तो चलिए जानें वो कौन सी आदतें हैं जो आपके रिश्ते के लिए खतरनाक हो सकती हैं। 

स्पेस ना देना

किसी लड़की के साथ रिलेशनशिप में आने के बाद देखा गया है कि लड़का चाहता है कि उसकी पार्टनर बस दिन भर उसके साथ ही रहे। फोन पर, चैट पर या फिर सामने। लड़की को पर्सनल स्पेस ना देना काफी बार रिलेशनशिप के टूटने का कारण बनता है। क्योंकि लड़कों को ये समझना होगा कि लड़की की भी अपनी लाइफ है। जिसमे कुछ जरूरी रिश्ते और दोस्त हो सकते हैं। रिलेशनशिप में अगर लड़की खुद को बंधा हुआ महसूस करेगी तो जल्दी ही आपका रिश्ता टूट सकता है। 

शक करना

किसी भी रिश्ते में शक के बीज आते ही वो रिश्ता खत्म हो जाता है। लड़की के जरा से देर आने या फिर फोन ना उठाने पर वो फौरन शक करने लगते हैं। और तरह-तरह के सवाल करते हैं। जिससे लड़की को एहसास हो जाता है कि उसके पार्टनर को उस पर भरोसा नही है। ऐसे में रिश्ते का टूटना लाजिमी है।

हर बात पर गुस्सा


अगर आप उन लड़कों में शामिल हैं जो हर छोटी बात पर गुस्सा होकर चिल्लाना शुरू कर देते हैं। और ये भी नहीं देखते कि आप मार्केट में या पब्लिक के बीच हैं। इस तरह की आदत वाले लड़कों के साथ रिलेशनशिप में लड़कियां नहीं रहना चाहतीं।

सॉरी ना बोलना


गलती होने पर दिल से माफी मांग लेने से सामने वाला माफ कर देता है। लेकिन कई लड़कों को अपनी गलती का कभी एहसास नहीं होता। या फिर वो सॉरी केवल दिखावे और एहसान के तौर पर बोलते हैं। इस तरह की आदत वाले लड़कों के साथ लड़कियां रिलेशनशिप में नहीं रहना चाहती।

ये भी पढ़ें: Relationship Tips: अपने होने वाले पति से शादी से पहले जरूर पूछें ये 4 सवाल, नहीं तो बाद में पड़ सकता है रोना

Shrikant Soni
Shrikant Sonihttp://hindi.thevocalnews.com
श्रीकांत सोनी, The Vocal News Hindi में बतौर Senior Sub-Editor कार्यरत हैं. उनकी रुचि बिज़नेस और लाइफस्टाइल में है और इन विषयों पर वह काफी समय से लिखते आ रहे हैं. उन्होंने अपनी जर्नलिज्म की पढ़ाई MSU से की है
- विज्ञापन -

ताजा खबरें

अन्य सम्बंधित खबरें

Suryakumar Yadav के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय

भारत के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के...

Gold Price Update: सोना 600 रुपए लुढ़का, चांदी में 500 रुपए की गिरावट, जानें सर्राफा बाजार का हाल

Gold Price Update:  अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की...

Chaitra Navratri 2023: नवरात्र का दूसरा दिन, मां के किस स्वरूप की होती है पूजा?

Chaitra Navratri 2023: हिंदू धर्म में नवरात्र का विशेष...

Ram Navmi 2023: इस दिन जरूर करें ये उपाय, भगवान श्रीराम की होगी कृपा

Ram Navmi 2023: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि के...

Aaj ka rashifal: आज गुरुवार को किस पर होगी गुरु की कृपा, जानिए अपनी राशि का हाल…

Aaj ka rashifal: ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति की ग्रह चाल के आधार...