comscore
Thursday, March 23, 2023
- विज्ञापन -
Homeलाइफस्टाइलRelationship Tips: घर के झगड़े होंगे शांत, ननद भाभी के बीच बना रहेगा बहनों जैसा प्यार, फॉलों करें ये 5 टिप्स

Relationship Tips: घर के झगड़े होंगे शांत, ननद भाभी के बीच बना रहेगा बहनों जैसा प्यार, फॉलों करें ये 5 टिप्स

Published Date:

Relationship Tips: कहते रिश्ते हमें बहुत मुश्किल से मिलते हैं। इन्हे निभाना बहुत कठिन होता है। किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए आपसी अंडरस्टैंडिंग और एक दूसरे को समझना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। ठीक इसी तरह से ननद भाभी का रिश्ता भी ऐसा ही होता है। दोनों की उम्र में ज्यादा फर्क अमूमन होता नहीं है। ऐसे में दोनों के बीच लड़ाई झगड़े भी बहुत होते हैं, लेकिन अगर इन लड़ाई झगड़े को कम कर दिया जाए तो ननद भाभी का रिश्ता बेस्ट फ्रेंड या सिस्टर से कम भी नहीं होता है। आज हम आपको बताते हैं कि कैसे ननद भाभी के बीच में रिश्ते को और ज्यादा मजबूत किया जा सकता है।

ये 5 टिप्स मजबूत करेगी रिश्ता

1. एक-दूसरे के साथ समय बिताएं 


शादी के बाद सिर्फ पति ही नहीं बल्कि परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी आपको समय बिताना चाहिए। खासकर ननद भाभी का रिश्ता ऐसा होता है कि आप अगर साथ में शॉपिंग जाएं, कभी कॉफी पर चले जाएं या लंच डेट पर जाए, तो उससे आपका रिश्ता और ज्यादा मजबूत होता है और दोनों के रिश्ते में मिठास आती है।

2. एक-दूसरे से चीजें शेयर करें 


अगर आप चाहते हैं कि ननद भाभी में बेस्ट फ्रेंड या बहनों जैसा प्यार हो, तो आप एक दूसरे से अपनी चीजें शेयर करें। कभी ननद भाभी से उनकी कोई ड्रेस पहनने को मांग लें, तो कभी भाभी भी ननद से झुमकी या कोई चीज मांग सकती है। इससे दोनों के बीच में प्यार बना रहता है और दोनों एक दूसरे को अपनी फ्रेंड्स मानने लगती है। 

3. चुगली बाजी करने से बचें 


कई बार ऐसा होता है कि ननद भाभी के बीच किसी बात पर नोकझोंक हो जाती है। ऐसे में आप इसकी चुगली अपने पति, सास या अपनी मां से करने की वजह अपनी ननद से बैठकर बातचीत करें। ठीक इसी तरह से ननद भी भाभी की बुराई यहां-वहां ना करें। 

4. सीक्रेट शेयर करें 


अगर आप चाहते हैं कि ननद और भाभी का रिश्ता बहुत मजबूत हो, तो आप अपने दिल की बात अपनी ननद या अपनी भाभी को जरूर बताएं। इससे आपका मन भी हल्का होगा और आपको अपना सीक्रेट बताने वाली एक बेस्ट फ्रेंड भी मिल जाएगी। बशर्त उनका सीक्रेट आप रिवील ना करें।

5. छोटी-छोटी चीजों में राय लें 

कई बार छोटी-छोटी चीजें ही रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए काफी होती है। जैसे कि आप शॉपिंग कर रही हैं उसमें आप अपनी ननद या अपनी भाभी की सजेशन लें। इससे दोनों के बीच में अच्छा बांड डिवेलप होता है।

ये भी पढ़ें- Relationship Tips: सुहागरात पर क्यों दूल्हा-दुल्हन को पिलाया जाता है केसर वाला दूध, जानें वजह

Shrikant Soni
Shrikant Sonihttp://hindi.thevocalnews.com
श्रीकांत सोनी, The Vocal News Hindi में बतौर Senior Sub-Editor कार्यरत हैं. उनकी रुचि बिज़नेस और लाइफस्टाइल में है और इन विषयों पर वह काफी समय से लिखते आ रहे हैं. उन्होंने अपनी जर्नलिज्म की पढ़ाई MSU से की है
- विज्ञापन -

ताजा खबरें

अन्य सम्बंधित खबरें

Mahindra Thar 2023: Maruti Suzuki Jimny को धूल चटाने आ रही नई थार, तगड़ा होगा पॉवरट्रेन

Mahindra Thar 2023: Mahindra Auto की कई बेहतरीन गाड़ियां...

Upcoming Bikes: सड़कों पर धूल उड़ाने जल्द आ रहीं ये बेहतरीन बाइक्स, गजब का मिलेगा पॉवरट्रेन

Upcoming Bikes: भारतीय मार्केट में कई बेहतरीन बाइक्स उपलब्ध...

Suryakumar Yadav के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय

भारत के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के...