Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण के बाद जरूर करें ये काम, जीवन में आएगा सुख ही सुख, प्रसन्न होंगे भगवान

 
Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण के बाद जरूर करें ये काम, जीवन में आएगा सुख ही सुख, प्रसन्न होंगे भगवान

Surya Grahan 2022 : सूर्य ग्रहण आज भारत में खंडग्रास रुप में लगने जा रहा है। भारत में सूर्य ग्रहण 04 बजकर 32 मिनट से शुरू होगा, जो शाम 06 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। ग्रहण का सूतक काल 04 बजकर 10 मिनट से शुरू हो चुका है। सूर्य ग्रहण को धार्मिक और वैज्ञानिक दृष्टि से काफी महत्व माना जाता है। सूर्य ग्रहण के बाद कुछ ऐसी चीज हैं, जिनको करने से बचना चाहिए और कुछ चीजों का करना चाहिए। आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण का बाद क्या करें और क्या ना करें।

सूर्य ग्रहण के समय क्या करें

सूर्य ग्रहण में भगवान सूर्य की पूजा, आदित्य हृदय स्तोत्र, सूर्याष्टक स्तोत्र आदि सूर्य स्तोत्रों का पाठ करना चाहिए।

साथ ही पका हुआ अन्न, कटी हुई सब्जी ग्रहण काल में दूषित हो जाते हैं इसलिए उनको नहीं रखना चाहिए।

तेल या घी में पका हुआ अन्न, घी, तेल, दूध, दही, लस्सी, मक्खन, पनीर, अचार, चटनी, मुरब्बा आदि में कुश रख देना चाहिए। ऐसा करने से ये ग्रहण में दूषित नहीं होते हैं। ध्यान रहे कि सूखे खाद्य पदार्थों में तिल या कुश डालने की आवश्यकता नहीं है।

ग्रहण के समय पूजा-पाठ करना वर्जित बताया गया है लेकिन मंत्रों का जप करने से ग्रहण का प्रभाव कम किया जा सकता है।

यहां तक ग्रहण के समय भगवान की मूर्ति को छूना तक वर्जित बताया गया है।

ग्रहण से पहले सूतक काल में और ग्रहण के समापन होने तक मंदिरों के दरवाजे और घर के मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं।

सूर्य ग्रहण के बाद क्या करें

1. सूर्य ग्रहण के मोक्षकाल तक यानी समापन के बाद मकान, दुकान, व्यावसायिक प्रतिष्ठान की साफ-सफाई करनी चाहिए और हर जगह गंगाजल से छिड़काव करना चाहिए।

2.घरों को नमक के पानी से धोना चाहिए। इसके बाद खुद स्नान करें और घर के देवी-देवताओं को स्नान करवाएं।

3.सूर्य ग्रहण के बाद दान करना पुण्यदायी माना जाता है। गेहूं, चना, तांबे का पात्र, लाल कपड़ा, सोना, नमक, गुड़, सूत (रुई) आदि का दान करना चाहिए।

4.सूर्य ग्रहण के बाद खाद्य पदार्थों पर भी गंगाजल से छिड़काव करें और उनको शुद्ध करें, उसके बाद ही भोजन करना चाहिए।

ये भी पढ़ें-भारत में इस समय दिखेगा आंशिक सूर्य ग्रहण, जानिए दिल्ली, मुंबई और यूपी वाले कैसे देख सकेंगे लाइव

Tags

Share this story