Surya Grahan 2022: गर्भवती महिलाएं भूलकर भी ना करें ये काम, बच्चे पर पड़ सकता है बुरा असर, ध्यान रखें बातें

 
Surya Grahan 2022: गर्भवती महिलाएं भूलकर भी ना करें ये काम,  बच्चे पर पड़ सकता है बुरा असर, ध्यान रखें बातें

Surya Grahan 2022  इस बार सूर्य ग्रहण दीपावली के दूसरे दिन यानी कि 25 अक्टूबर 2022 को पड़ेगा। इसका समय दोपहर 02.29 से और शाम 06.32 तक है। भारत में ये 4.22 से सूर्यास्त तक रहेगा। ऐसे में सूर्य ग्रहण और सूतक काल के दौरान गर्भवती महिलाओं को किन चीजों को करने से बचना चाहिए आइए हम आपको बताते हैं....

क्या होता है सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण का वक्त ऐसा समय होता है जब हमें कुछ काम को नहीं करना चाहिए और अपने इष्ट का ध्यान करना चाहिए। खासकर गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दौरान अपना खास ख्याल रखने की जरूरत होती है क्योंकि इससे आपके गर्भ में पल रहे बच्चे पर असर पड़ सकता है।

क्या गर्भावस्था के दौरान सूर्य ग्रहण वास्तव में हानिकारक है?


धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण को 'बुरे संकेत' या 'अशुभ' के रूप में देखा जाता है। खासकर गर्भवती महिलाओं के लिए ऐसा माना जाता है कि यह गर्भ में अजन्मे बच्चे को प्रभावित करता है, जिससे शारीरिक विकृति, फटे होंठ या जन्म के निशान होते हैं। हालांकि, इस दावे का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। लेकिन ये जरूर कहा जाता है कि गर्भावस्था के दौरान सूरज की किरणें गर्भवती महिला पर पड़ती हैं, तो इससे उसके बच्चे को नुकसान हो सकता है।

WhatsApp Group Join Now

भूलकर भी ये काम ना करें गर्भवती महिलाएं

  • सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को अपने घर से बिल्कुल भी बाहर नहीं निकलना चाहिए। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी देखा जाए तो सूर्य ग्रहण के दौरान सूरज की हानिकारक किरणें गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान पहुंचा सकती है।
  • मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान महिलाओं को किसी भी प्रकार की नुकीली वस्तुओं का प्रयोग नहीं करना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि अगर प्रेग्नेंट महिलाएं सूर्य ग्रहण या सूतक काल के दौरान किसी नुकीली चीज जैसे- चाकू या कैंची का इस्तेमाल करती है तो बच्चे के शरीर पर असर पड़ता है और बच्चा अपंग या फिर किसी अंग से विकृत हो सकता है।
  • सूर्य ग्रहण के दौरान किसी भी गर्भवती महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई का काम नहीं करना चाहिए। यह बच्चे और मां दोनों के लिए हानिकारक हो सकता है।
  • कहा जाता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान सूरज की किरणें ज्यादा तीक्ष्ण होती हैं। जिन्हें नग्न आंखों से देखना नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए ग्रहण के दौरान विशेष चश्मे पहने जाते हैं। गर्भवती महिलाओं के लिए तो कहा जाता है कि उन्हें सूर्य ग्रहण के दौरान सूरज को बिल्कुल भी नहीं देखना चाहिए। उन्हें घरों के खिड़की-दरवाजे भी पूरी तरह से बंद रखने चाहिए।
  • इस बार सूर्य ग्रहण का समय ज्यादा देर नहीं है तो कोशिश करें कि गर्भवती महिलाएं इस दौरान कुछ खाए ना। लेकिन सूतक काल के दौरान वह कुछ खा सकती हैं लेकिन फलों या सब्जियों को काटने से बचना चाहिए। इस दौरान बासी खाना खाने से बचें।
  • ग्रहण खत्म होने के बाद, गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के नकारात्मक प्रभावों से बचने के लिए स्नान करना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Crackers Pollution: दिवाली पर पॉल्यूशन का बढ़ा खतरा! इन बीमारियों के हो सकते हैं शिकार, ऐसे करें बचाव

Tags

Share this story