World Student's Day: सफलता पाने के लिए अपनाएं डॉ कलाम के महत्वपूर्ण विचार

 
World Student's Day: सफलता पाने के लिए अपनाएं डॉ कलाम के महत्वपूर्ण विचार

World Student's Day 2022: 15 अक्टूबर को विश्व छात्र दिवस  के रूप में मनाया जाता है। यह दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें याद करने के लिए मनाया जाता है। इसे मनाने की शुरुआत 2010 से हुई थी जब संयुक्त राष्ट्र संगठन (UNO) ने शिक्षा और छात्रों के प्रति उनके लगाव व प्रयासों को देखते हुए वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे घोषित किया था।

सफलता पाने के लिए जानें एपीजे अब्दुल कलाम के 10 अनमोल विचार

  • सपने वो नहीं जो नींद में आते हैं, सपने तो वो हैं जो नींद आने नहीं देते।
  • इंतजार करने वालों को सिर्फ उतना ही मिलता है, जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते हैं।
  • अगर सूरज की तरह चमकना है तो पहले सूरज की तरह जलो.एक छात्र की सबसे महत्वपूर्ण विशेषताओं में से एक प्रश्न करना है, छात्रों को प्रश्न पूछने दें।
  • जिस दिन हमारे सिग्नेचर ऑटोग्राफ में बदल जाएं मान लीजिए आप कामयाब हो गए।
  • हम सभी में समान प्रतिभा नहीं होती है  लेकिन, हम सभी के पास अपनी प्रतिभा को विकसित करने का समान अवसर है.मनुष्य के लिए कठिनाइयों का होना बहुत जरूरी है क्योंकि कठिनाइयों के बिना सफलता का आनंद नहीं लिया जा सकता।
  • असफलता कभी मुझे पछाड़ नहीं सकती, क्योंकि मेरी सफलता की परिभाषा बहुत मजबूत है।
  • आकाश की तरफ देखिए हम अकेले नहीं हैं, सारा ब्रह्माण्ड हमारे लिए अनुकूल है, और जो सपने देखते हैं और मेहनत करते हैं उन्हें प्रतिफल देने की साजिश करता है।
  • विनाश से बचने के लिए बुद्धि एक हथियार है, यह एक आंतरिक किला है जिसे दुश्मन नष्ट नहीं कर सकते हैं।

ये भी पढें-Dr.APJ Abdul Kalam: आज ही के दिन हुआ था मिसाइल मैन जन्म, मंत्री पद ठुकराकर 2 महीने में किया था धमाका, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Tags

Share this story