comscore
Thursday, March 23, 2023
- विज्ञापन -
Homeलाइफस्टाइलTips and Tricks : ठंड में जले और चिपचिपे बर्तन भी चमक उठेंगे, इन तरीकों से मिनटों में बिना मेहनत होंगे साफ

Tips and Tricks : ठंड में जले और चिपचिपे बर्तन भी चमक उठेंगे, इन तरीकों से मिनटों में बिना मेहनत होंगे साफ

Published Date:

09:18 PM

Kitchen Tips:  बर्तन को धोने के लिए कई बार मन को मनाना पड़ता है क्योंकि ठंड इजाजत नहीं देती है बर्तन को छूने की। लेकिन छोटे-छोटे हैक्स की मदद से आप आसानी से बर्तन की सफाई कर सकती हैं वो भी बिना ठंड का मुकाबला किए हुए। तो चलिए बताते हैं बिना रगड़े और मेहनत के कैसे अपने बर्तनों को नया बना सकती हैं। वो भी चंद मिनटो में। सर्दी के मौसम में बर्तन को धोने से पहले हाथों पर गल्फ लगा लें। इससे ना तो आपको ठंड लेगी और ना ही हाथ खराब होगा। गल्फ आपको आसानी से मार्केट में मिल जाएगा। अपनी जेब के अनुसार इसे खरीद सकती हैं। इसके साथ ही ज्यादा बर्तन इक्ट्ठा नहीं करें, बल्कि इसे हाथों हाथ धोते रहें।

गर्म पानी में बर्तन को भिगोकर रख दें


खाना खाने या बनाने के बाद बर्तन को गर्म पानी के टब में भिगोकर रख दें। इससे बर्तन पर लगी चिकनाई आसानी से हट जाएगी और हल्का डिश वॉश इस्तेमाल करके इसे आप चमका सकती हैं। मिनटों में बर्तन साफ हो जाएगा। ठंडे पानी से चिकनाई नहीं हटती हैं। जिससे आपको बर्तनों को रगड़ना पड़ता है।

नमक से चमक उठता है जला हुआ बर्तन

जले हुए बर्तन को साफ करने में काफी वक्त लगता है। ठंड के मौसम में किचन में ज्यादा देर रहना काफी टॉचर से भरा होता है। ऐसे में बर्तनों को चमकाने के लिए नमक का प्रयोग करें। जले हुए बर्तन को साफ करने में नमक सबसे प्रभावी चीज में गिना जाता है। इसलिए एक स्क्रब पैड पर  पर्याप्त नमक लें और जले हुए बर्तन को हल्का सा रगड़ें। देखें बर्तन तुरंत साफ हो जाता है।

बिना घिसे हुए बर्तन को ऐसे चमकाएं


इस हैक के जरिए बर्तन को बिना रगड़े साफ कर सकती हैं। इसके लिए कुछ स्टेप फॉलो करने पड़ेंगे। 
सबसे पहले सिंक की नाली को बंद कर दें। 
बर्तन का जूठा हटाकर उसमें रख दें।
फिर पानी भर दें।
इसके बाद इसमें  2 कप विनेगर डालें।
2 चम्मच बेकिंग सोडा डाल दें। 
15 मिनट तक बर्तनों को इसमें छोड़ दें। फिर इसे निकालकर सिर्फ पानी से धो दें। बिना रगड़े ही देखेंगे बर्तन बिल्कुल साफ हो चुके हैं।

 ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: सफेद बालों से न हों परेशान, एक देसी उपाय से बदल जाएगा आपका लुक, बस कर लें ये काम

Shrikant Soni
Shrikant Sonihttp://hindi.thevocalnews.com
श्रीकांत सोनी, The Vocal News Hindi में बतौर Senior Sub-Editor कार्यरत हैं. उनकी रुचि बिज़नेस और लाइफस्टाइल में है और इन विषयों पर वह काफी समय से लिखते आ रहे हैं. उन्होंने अपनी जर्नलिज्म की पढ़ाई MSU से की है
- विज्ञापन -

ताजा खबरें

अन्य सम्बंधित खबरें

Health Benefits: बुढ़ापे को रखना है दूर तो डाइट में शामिल करें ये ड्राई फूड

Makhana Benefits: चैत्र नवरात्रि चल रही है। कई लोगों...