Train Tips: रेलवे में कभी भी भूलकर न लेकर जाएं ये 3 चीजें, नहीं तो सीधे पहुंच जाएंगे हवालात

 
Train Tips: रेलवे में कभी भी भूलकर न लेकर जाएं ये 3 चीजें, नहीं तो सीधे पहुंच जाएंगे हवालात

Train Tips: सर्दियों के मौसम में आप भी यात्रा करने वाले हैं तो आपके लिए बहुत काम की खबर है।   ट्रिप की प्लानिंग करने से पहले हम पैकिंग के दौरान जितना मर्जी चाहें उतना हर जरूरी सामान रखने की कोशिश करते हैं। अगर लंबा ट्रिप है तो उस हिसाब से पैकिंग करते हैं और अगर छोटा ट्रिप है तो उस हिसाब से। लेकिन जरूरत से ज्यादा सामान रखने पर जिस तरह से फ्लाइट में रोक दिया जाता है, उसी तरह ट्रेन में भी फालतू का सामान ले जाने पर आपको टोका जा सकता है या फिर आप पर जुर्माना लगाया जा सकता है। चलिए आपको उन चीजों के बारे में बताते हैं।

पटाखे ना लेकर जाएं

कई बार लोग पटाखे अपने साथ ट्रेन में लेकर चल देते हैं। खासकर दिवाली के समय पटाखों को अपने साथ ले जाना एकदम मना होता है। ट्रेन में ऐसी कई चीजों को आप बिल्कुल भी नहीं ले जा सकते, जिनसे विस्फोट हो और वहां बैठे लोगों व ट्रेन को नुकसान पहुंचे। लेकिन मना करने के बाद भी अगर आप अपने साथ पटाखे लेकर जाते हैं, तो आपको जेल भी हो सकती है। तो अगली बार से ध्यान रखें, अपने साथ भूलकर भी पटाखे न लेकर जाएं।

WhatsApp Group Join Now

स्टोव या गैस सिलेंडर ना लेकर जाएं

लोग स्टोव और सिलेंडर अपने साथ ले जाते हैं। रेलवे इन चीजों के साथ यात्रा करने की अनुमति नहीं देता। अगर आप इन चीजों को ट्रेन में छुपाकर ले जाते हैं या फिर पकड़े जाते हैं, तो आपको जेल हो सकती है। रेल यात्रा के दौरान बैन लगाई हुई चीजों को ले जाना अपराध है। रेल यात्रा के दौरान अगर आप गैस सिलेंडर ले जाते हैं, तो इसके लिए पहले से अनुमति लेनी होगी। इसके बाद ही आप खाली सिलेंडर ले जा सकते हैं।

तेजाब नहीं लेकर जाएं 

तेजाब जैसी चीजें अपने साथ ट्रेन में नहीं ले जा सकते। कई यात्री तो इसे बोतल में भी छुपाकर ले जाते हैं। ऐसा ट्रेन में यात्रा करते समय बिल्कुल न करें। अगर आप करते हुए पकड़े जाते हैं, तो आपको जेल भी हो सकती है। साथ ही स्टाफ आप पर जुर्माना भी लगा सकता है। अगर बैन वस्तुओं को साथ ले जाते हैं, तो आपको रेलवे एक्ट की धरा 164 के तहत सजा दी जा सकती है। साथ ही आप पर 1 हजार रुपए का जुर्माना या तीन साल की सजा भी हो सकती है।

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: सफेद बालों से न हों परेशान, एक देसी उपाय से बदल जाएगा आपका लुक, बस कर लें ये काम

Tags

Share this story