Tourist Places: भारत की इन जगहों पर फैमिली नहीं दोस्तों के साथ जाएं घूमने, नहीं तो शर्म से हो जाएंगे लाल

 
Tourist Places: भारत की इन जगहों पर फैमिली नहीं दोस्तों के साथ जाएं घूमने, नहीं तो शर्म से हो जाएंगे लाल

Tourist Places : हमारे देश में घूमने की बहुत जगह है लेकिन   कुछ ऐसी भी जगह हैं, जहां आप बिल्कुल भी अपनी फैमिली के साथ नहीं घूम सकते। भारत के कई बीचेस और स्पॉट हैं, जिन्हें आप केवल अकेले या दोस्तों के साथ ही देख सकते हैं, अगर फैमिली के साथ गए तो आपको अजीब लगने लगेगा। कुछ इसी तरह की जगहों की आपको जानकारी देते हैं।

गोकर्ण, कर्नाटक  

Tourist Places: भारत की इन जगहों पर फैमिली नहीं दोस्तों के साथ जाएं घूमने, नहीं तो शर्म से हो जाएंगे लाल

भारतीयों को गोकर्ण मंदिरों के लिए फेमस जगह लगती होगी, जो की है, लेकिन यहां के बीचेस भी गोवा के बीचेस की तरह ही हैं। यहां के समुद्र किनारे वाली जगहों पर भी अपने परिवार वालों के साथ संभलकर जाएं। यहां का पैराडाइज बीच कुछ उसी केटेगरी में आता है, आपको यहां कई विदेशी दिख जाएंगे, जो सन बाथ का मजा ले रहे होंगे। इसके साथ ही आपको यहां कई कपल्स भी दिख जाएंगे।

WhatsApp Group Join Now

कसोल, हिमाचल प्रदेश

Tourist Places: भारत की इन जगहों पर फैमिली नहीं दोस्तों के साथ जाएं घूमने, नहीं तो शर्म से हो जाएंगे लाल

परिवार को कसोल लेकर जा रहे हैं, तो केवल उन्हीं जगहों पर लेकर जाएं, जहां भीड़-भाड़ सही हो। कसोल कई इज़राइली कैफे और रेस्टोरेंट के लिए भी जाना जाता है, जहां टेस्टी खाना सर्व किया जाता है। यहां अपने परिवार वालों के साथ न जाने के लिए इसलिए बोल रहे हैं, क्योंकि ये जगह मेरिओना के लिए जानी जाती है। ऐसे में आप अपनी फैमिली के साथ तो यहां नहीं जाना चाहेंगे।

ओज़रान बीच, गोवा

फैमिली के साथ गोवा घूमने का प्लान अच्छा है, लेकिन कुछ बीचेस ऐसे हैं, जहां घूमते समय आप और आपका परिवार शर्म से पानी-पानी हो सकता है। असल में यहां सन बाथ का मजा लेने के लिए विदेशी लोग आते हैं, जिन्हें आप बिकनी और सिर्फ शॉट्स में ही देखेंगे। ऐसे में अपने परिवार वालों के साथ हम और आप कैसे घूम सकते हैं। अगर आप जाना चाहते हैं, तो अकेले जाएं या फिर दोस्तों के साथ ही यहां जाने का पालन बनाएं।

पुडुचेरी

पुडुचेरी  का एक केंद्र शासित प्रदेश है जो देश के दक्षिणी भाग में मौजूद है। यह पहले एक फ्रांसीसी उपनिवेश था और आज भी आपको वो प्रभाव यहां देखने को मिल जाएगा। यहां साल भर विदेशी के साथ-साथ भारतीय पर्यटक भी आते हैं। पांडिचेरी का माहौल युवाओं से घिरा हुआ है। चूंकि यहां परिवार के लोगों की उम्र के लोग कम देखने को मिलेंगे, ऐसे में वो खुद को अलग महसूस कर सकते हैं। साथ ही, यहां भी समुद्र के किनारे कई कपल्स देखने को मिल जाएंगे। अच्छा होगा आप यहां भी या तो अपनी पार्टनर के साथ आएं या दोस्तों के साथ या फिर सबसे अच्छा अकेले आएं।

ये भी पढ़ें : IRCTC ने यात्रियों को किया सावधान: रिफंड के चक्कर में ना करें ये गलती, नहीं तो हो जाएगा बड़ा नुकसान

Tags

Share this story