comscore
Thursday, March 23, 2023
- विज्ञापन -
Homeलाइफस्टाइलHealth Tips: शुगर की बीमारी वाले मरीजों का कैसा होना चाहिए आहार, डायटीशियन से जानें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं

Health Tips: शुगर की बीमारी वाले मरीजों का कैसा होना चाहिए आहार, डायटीशियन से जानें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं

Published Date:

Health Tips: आहार का क्या महत्व है डायबिटीज में और कैसा आहार हमे खाना चाहिए जो हमारे शरीर के लिए ठीक रहे हम अगर ज़्यादा मात्रा में कुछ भी खा ले तो वो आहार हमारे शरीर में शक्कर बनता है। इस दौरान अगर हमारे शरीर में शक्कर को सेल तक पहुंचने के लिए इन्सुलिन जिस मात्रा में है। रोटियों की बानी शक्कर शरीर क अंदर जा क भोजन से ताकत देगी और हमारे शरीर में खून में शकर ज़्यादा आएगी। ये हे कारन है की शुगर वाले मरीज़ों को एक बार में अधिक खाना नहीं खाना चाहिए अपना खा थोड़ा थोड़ा ,थोड़ी थोड़ी डियर में खाएं। बता रही हैं मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बसंल हॉस्पिलट की डायटीशियन पायल परिहार ।

डायबिटीज में आहार कैसे फायदेमंद है?

डायबिटीज में सही डाइट कई तरह से फायदेमंद हो सकता है। आहार में मौजूद पोषक तत्व शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने के साथ ही डायबिटीज के लक्षणों व जोखिमों से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। खाद्य पदार्थ में मौजूद प्रोटीन धीमी गति से पचता है, जो ग्लूकोज़ के अवशोषण को धीमा कर सकता है।साथ ही इनमें पाए जाने वाले फाइबर शुगर लेवल को कम करने में मदद कर सकता है। एक हाई फाइबर, लो फैट, लो कोलेस्ट्रॉल, लो शुगर और लो सॉल्ट युक्त स्वस्थ डाइट डायबिटीज में काफी लाभकारी हो सकता है। ऐसे में इस तरह के आहार डायबिटिक्स के लिए मददगार साबित हो सकते हैं।

डायबिटीज के लिए सबसे अच्छे खाद्य पदार्थ

अगर आप सोच रहे हैं कि मधुमेह रोगी को किस प्रकार का भोजन करना चाहिए, तो लेख के इस भाग में हम शुगर के लिए सबसे अच्छे खाद्य पदार्थ की जानकारी दे रहे हैं।

फल

वैसे तो बाजार में कई तरह के फल उपलब्ध हैं, पर शुगर में क्या क्या खाना चाहिए यह जानना जरूरी होता है। डायबिटिक के लिए कुछ फायदेमंद फल इस प्रकार हैं :

संतरा

संतरे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो इसे डायबिटीज के लिए बेहतर फल बनाता है। साथ ही संतरे में विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार कर सकता है। ऐसे में डायबिटीज में संतरे के सेवन से इम्यून पावर बेहतर हो सकता है और बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है। आप प्रतिदिन एक संतरे का सेवन कर सकते हैं।

बेरीज

डायबिटीज में बेरीज खाना अच्छा हो सकता है। दरअसल, बेरीज इंसुलिन सेंसिविटी को बेहतर और रक्त में ग्लूकोज को कम करने में मदद कर सकते हैं। इससे डायबिटीज को मैनेज करने में मदद मिल सकती है। साथ ही ये लो ग्लाइसेमिक फल होने के साथ-साथ फाइबर, जरूरी विटामिन्स और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होते हैं।

सेब

शुगर के लिए सेब भी बेस्ट फल साबित हो सकता है। सेब का सेवन डायबिटीज में होने वाले ह्रदय रोग के जोखिम को कम कर सकता है। वहीं इसमें क्वेरसेटिन (Quercetin) नामक फ्लैवनॉइड होता है, जो शरीर में कार्ब के पाचन को धीमा कर सकता है और ब्लड शुगर स्तर को बढ़ने से रोक सकता है।

अंगूर

मधुमेह के लिए अंगूर फायदेमंद हो सकता है। अंगूर में कई तरह के कंपाउंड होते हैं, जो इंसुलिन रेस्पॉन्स में सुधार कर सकता है। साथ ही यह ब्लड शुगर स्तर को बढ़ने से रोक सकता है। हालांकि, ध्यान रहे अंगूर का सीमित मात्रा में ही सेवन करें।

ये भी पढ़ें- Relationship Tips: शादी से पहले कपल करवाएं ये 3 टेस्ट, नहीं तो हो सकती है कई दिक्कतें

Shrikant Soni
Shrikant Sonihttp://hindi.thevocalnews.com
श्रीकांत सोनी, The Vocal News Hindi में बतौर Senior Sub-Editor कार्यरत हैं. उनकी रुचि बिज़नेस और लाइफस्टाइल में है और इन विषयों पर वह काफी समय से लिखते आ रहे हैं. उन्होंने अपनी जर्नलिज्म की पढ़ाई MSU से की है
- विज्ञापन -

ताजा खबरें

अन्य सम्बंधित खबरें

Ram Navmi 2023: इस दिन जरूर करें ये उपाय, भगवान श्रीराम की होगी कृपा

Ram Navmi 2023: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि के...

Aaj ka rashifal: आज गुरुवार को किस पर होगी गुरु की कृपा, जानिए अपनी राशि का हाल…

Aaj ka rashifal: ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति की ग्रह चाल के आधार...

Noida: प्राइवेट बस की चपेट में आने से घायल हुए नाबालिग लड़के की इलाज के दौरान मौत, केस दर्ज

Noida:नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर 16 साल का एक नाबालिग...

Virat Kohli ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ठोका धमाकेदार पचासा, जानें जड़े कितने छक्के-चौके

Virat Kohli: भारतीय टीम के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली...

Gori Nagori ने सफेद सूट पहन बड़ी फुर्ती से मटकाई अपनी कमर, डांस देख पब्लिक में आई एनर्जी

हरियाणवी स्टेज डांसर गोरी नागोरी (Gori Nagori) का डांस...