Tips and Tricks: मानसून में लकड़ी के फर्नीचर पर लग गई है फफूंद तो इस तरह करें साफ, क्लीनर भी बनाने का आसान तरीका

 
Tips and Tricks: मानसून में लकड़ी के फर्नीचर पर लग गई है फफूंद तो इस तरह करें साफ, क्लीनर भी बनाने का आसान तरीका

Tips and Tricks: मानसून के महीने में अच्छे से अच्छे मकानों के सामान में सीलन लग जाती है। इन सामनों को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी होता है। नमी के कारण फर्नीचर पर फफूंद लग जाती है। अगर फफूंद को समय रहते नहीं हटाया गया तो इससे पूरा फर्नीचर खराब हो जाता है। लेकिन आप चाहें तो इसे आसानी से हटा सकती हैं। इसके लिए आपको केवल कुछ चीजों की जरूरत पड़ेगी।

सबसे पहले करें ये काम

सबसे पहले ग्लव्स पहन लें। इससे आपके हाथों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा। अब ब्रश की मदद से हल्के हाथों से फर्नीचर पर लगे फंगस को हटाएं। ज्यादा दवाब न दें, इससे फर्नीचर पर स्क्रैच पड़ सकते हैं।

विनेगर से हटाएं फफूंद

सफेद सिरका का इस्तेमाल ज्यादातर घरों में सफाई या दाग-धब्बों को हटाने के लिए किया जाता है।इसी तरह अगर मानसून के महीने में आपके फर्नीचर पर फफूंद लग गई है तो आप भी इसका उपयोग कर सकती हैं।  इसके लिए आपको 1 कप व्हाइट विनेगर, पानी और 1 सूती कपड़ा चाहिए होगा।बस किसी भी बर्तन में पानी और सिरका को मिला लें। फिर इसमें सूती के कपड़े को भिगो लें। फिर इससे फफूंदी वाली जगह पर रगड़ें। कम से कम 3-4 बार ऐसा करें। आप पाएंगी कि फर्नीचर से फफूंद हट गई है।

WhatsApp Group Join Now

क्लीनर का करें इस्तेमाल

1 कप ब्लीच

1 गेलन पानी

बनाने का तरीका

सबसे पहले किसी बड़े बर्तन में 1 कप ब्लीच और 1 गेलन पानी डालें।

अब इन दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।

लीजिए तैयार है आपका फंगस को साफ करने के लिए क्लीनर।

ये भी पढ़ें: Men Health Tips: पुरुषों के शरीर में आ रहे हैं ये संकेत, तो ना करें नजरअंदाज हो सकता है HIV

Tags

Share this story