Noida News: अंबेडकर जयंती के दिन माहौल बिगड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार 

 
Noida News: अंबेडकर जयंती के दिन माहौल बिगड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार 

Noida News:  नोएडा के थाना जारचा पुलिस ने डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती में निकाली जा रही झांकी यात्रा पर असामाजिक तत्वों द्वारा शांति व्यवस्था बाधित करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया एवं 2 नाबालिग युवको को पुलिस ने पकड़ा है।

डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में झांकी यात्रा निकाली जा रही थी, उसी दौरान कुछ आसामजिक तत्वों द्वारा झांकी यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था बाधित किया गया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मोनू, रवि और पुनीत को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने 2 नाबालिग युवकों को भी अरेस्ट किया है। कुल 5 व्यक्तियों पर कार्यवाही की गई प्रकरण में अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

14 अप्रैल को मनाई गई 132वीं जयंती

डॉ. बाबासाहब भीमराव आम्बेडकर विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, और समाज सुधारक थे। उन्होंने  सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया, श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे। डॉ. आम्बेडकर ने कहा था "छुआछूत गुलामी से भी बदतर है"। डॉ. आम्बेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को इन्दौर जिले के महू में हुआ था। उनका अवसान 6 दिसम्बर 1956 को दिल्ली में हुआ। वर्ष 1990 में, उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “भारत रत्न” से मरणोपरान्त सम्मानित किया गया।

WhatsApp Group Join Now

इसे भी पढ़ें: Noida- MBBS में एडमिशन दिलाने के नाम पर की करोड़ों रुपए की ठगी, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Tags

Share this story