{"vars":{"id": "109282:4689"}}

Aaj ka Panchang (30 April 2022): आज है शनि अमावस्या और दोपहर बाद पड़ रहा है सूर्य ग्रहण, इन कामों को करने से बचें...जानिए आज का राहुकाल

 

Aaj ka Panchang ( April 2022):  हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व होता है. इसी के माध्यम से व्यक्ति के जीवन में शुभ और अशुभ समय का पता चलता है. पंचांग ज्योतिष शास्त्र के पांच अंगों से मिलकर बना होता है.

जिसके द्वारा ही व्यक्ति को प्रतिदिन के मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय, सूर्यास्त, तिथि, नक्षत्र, चंद्रमा और सूर्य की स्थिति, वार, योग इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त होती है.

ऐसे में हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से आज का पंचांग (Aaj ka panchang) बताने जा रहे हैं. तो चलिए जानते हैं....

यहां पढ़िए आज का पंचांग (Aaj ka panchang)....

दिनांक: 30 अप्रैल 2022
दिन: शनिवार
ऋतु: वसंत
अयन: उत्तरायण
माह: वैशाख
पक्ष: कृष्ण
दिशासूल: पश्चिम
सूर्य: मेष राशि
चंद्र: मेष राशि
सूर्योदय: प्रात: 05:42
सूर्यास्त: सायं 06:57
आज का व्रत: अमावस्या
योग: प्रीति (दोपहर 03:20 तक)
करण: चतुष्पद (दोपहर 12:38 तक)
तिथि: अमावस्या (रात 01:57 तक)
नक्षत्र: अश्वनी (रात 08:13 तक)
शुभ मुहूर्त: अभिजीत मुहूर्त: (प्रात: 11:53 से 12:45 तक)
विजय मुहूर्त: (प्रात: 02:06 से 02:58 तक)
अमृत काल (दोपहर 12:34 से 02:16 तक)
गोधली मुहूर्त: ( सुबह 06:15 से 06:39 तक)
ब्रह्म मुहूर्त: (प्रात: 04:22 से लेकर 05:10 बजे तक)
राहुकाल:( प्रात: 09:00 से 10:30 तक)
शक संवत: 1944
विक्रम संवत: 2079

उपाय: आज शनिवार के दिन शनि अमावस्या और सूर्य ग्रहण दोनों एक साथ मनाए जाएंगे. शनि अमावस्या के दिन अगर आपकी कुंडली में कोई दोष मौजूद है, तो आज पूजा करके उसका निवारण कर सकते हैं.

आज सूर्य ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ काम करने से बचें और हो सके तो घर से बिना काम के बाहर ना जाएं. आज के दिन माता काली, भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आराधना करें, लाभ होगा.