16 September 2021, Aaj Ka Rashifal : वृष राशि को नुकसान तो सिंह राशि को होगा लाभ, जानें सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा हाल

 
16 September 2021, Aaj Ka Rashifal : वृष  राशि को नुकसान तो सिंह राशि को होगा लाभ, जानें सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा हाल

16 September 2021 Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन राशि वाले जातकों के लिए क्या कुछ खास लेकर आएगा. आप के पंचाग से लेकर कैसा रहेगा आपका स्वास्थ्य और व्यापार. बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी.

?मेष
मेष राशि के जातको की यात्रा मनोरंजक रहेगी। सामाजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। व्यापार ठीक चलेगा। परिवार के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। दूर से अच्‍छे समाचार प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें।

?वृष
वृष राशि के लोगों को हंसी-मजाक करना भारी पड़ सकता है। किसी व्यक्ति की नाराजी से मन खराब होगा। मित्रों तथा रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। मनोरंजन होगा। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। जल्दबाजी व लापरवाही भारी पड़ सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

WhatsApp Group Join Now

?मिथुन
मिथुन राशि का व्यापार ठीक चलेगा। लेकिन इस राशि के जातको को यात्रा में विशेष सावधानी रखनी होगी। किसी भी व्यक्ति के उकसाने पर न जाएं। दोस्तों का साथ मिलेगा। किसी खास कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आपका दिन खराब रह सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें इससे बनते काम बिगड़ सकते हैं।

कर्क

कर्क राशि वाले लोगों की योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। मित्रों के साथ समय अच्छा बीतेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। समय अनुकूल है।

?सिंह
लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मनोरंजन के साधन प्राप्त होंगे। तीर्थदर्शन की योजना बनेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। परिवार के साथ रहने का अवसर प्राप्त होगा। लाभ होगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कानूनी अड़चन दूर होगी।

?‍♀️कन्या
किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मित्रों का सहयोग व साथ मिलेगा। भाइयों से मतभेद दूर होंगे। व्यापार ठीक चलेगा। समय सुखमय व्यतीत होगा। बुद्धि का प्रयोग किसी भी समस्या का निवारण कर सकता है, यह याद रखें।

⚖️तुला
रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्‍थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवेक से कार्य करें। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं।

?वृश्चिक
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। काम में मन नहीं लगेगा। बाहर जाने की योजना बनेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ समय मनोरंजन में व्यतीत होगा। आय होगी। व्यापार ठीक चलेगा। बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें।

?धनु
उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बनेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। नए मित्र बनेंगे। कोई बड़ा कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। कुसंगति से दूर रहें। हानि संभव है। विवाद को बढ़ावा न दें। हल्की हंसी-मजाक करने से बचें।

?मकर
नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति पर व्यय होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के काम में दखल न दें। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। जल्दबाजी न करें। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी।

?कुंभ
उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। मित्रों की सहायता करने का मौका मिलेगा। समय अच्छा व्यतीत होगा। प्रसन्नता रहेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है। खान-पान पर ध्यान दें। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी।

?मीन
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। कारोबारी वृद्धि की योजना बनेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। समय की अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी से कोई भी कार्य न करें। विवाद में न पड़ें। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। मनोरंजन का समय मिलेगा।

अन्य जानकारी के लिए संपर्क करें:

संजीत कुमार मिश्रा ज्योतिष एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

यह भी पढ़े: Pitru Paksha 2021: 20 सितंबर से शुरू हो रहा है पितृ पक्ष, इन जगहें पिंड दान करने से पूर्वजों को होती है सीधे मोक्ष की प्राप्ति

Tags

Share this story