Dev Diwali 2022: क्या देव दिवाली पर पड़ रहा है चंद्र ग्रहण का साया? किन उपायों को करने पर होगा फायदा, जानिए

 
Dev Diwali 2022: क्या देव दिवाली पर पड़ रहा है चंद्र ग्रहण का साया? किन उपायों को करने पर होगा फायदा, जानिए

Dev Diwali 2022: हिंदू धर्म में हर त्योहार बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है. यहां दिवाली, होली, रक्षाबंधन इत्यादि सारे ही पर्व को मनाने के पीछे प्रमुख कारण मौजूद है. इसी तरह से हर वर्ष कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को देव दिवाली का त्योहार मनाया जाता है.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देव दिवाली का पर्व इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इस दिन स्वर्ग लोक के सभी देवता गण धरती पर आकर पवित्र गंगा नदी में स्नान करते हैं.

यही कारण है कि देव दिवाली के दिन काशी में घाटों पर हजारों लाखों की संख्या में दीप प्रज्वलित किए जाते हैं. देव दिवाली के दिन मुख्य रूप से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है.

WhatsApp Group Join Now

ऐसे में हमारे आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि देव दिवाली के दिन आपको किन कामों को करने पर लाभ की प्राप्ति होगी? तो चलिए जानते हैं, इससे पहले हम जानते हैं कि….

Dev Diwali 2022: क्या देव दिवाली पर पड़ रहा है चंद्र ग्रहण का साया? किन उपायों को करने पर होगा फायदा, जानिए
Imagecredit:- thevocalnewshindi

देव दिवाली का पर्व क्यों मनाया जाता है?

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान शंकर ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध किया था, यही कारण है कि देव दिवाली का त्योहार हर साल बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है.

देव दिवाली के दिन प्रमुख रूप से गंगा स्नान और दीप दान का महत्व है, इस दिन ऐसा करने से आपके जीवन में सुख शांति का वास होता है.

Dev Diwali 2022: क्या देव दिवाली पर पड़ रहा है चंद्र ग्रहण का साया? किन उपायों को करने पर होगा फायदा, जानिए
Imagecredit:- thevocalnewshindi

देव दिवाली के दिन क्या करें?

1. देव दिवाली के दिन गंगा के पवित्र जल से स्नान करने पर या गंगा स्नान करने पर आपके जीवन की सारी परेशानी हल हो जाती हैं. साथी आपको गंगा स्नान करने पर इस दिन विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है.

2. देव दिवाली के दिन प्रमुख रूप से माता तुलसी की पूजा अवश्य करें, इस दिन भगवान विष्णु को तुलसी का पत्ता अर्पित करने पर आपकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, और आप पर माता लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है.

3. देव दिवाली के दिन भगवान शिव को खुश करने के लिए उनकी पूजा अवश्य करें, हो सके तो शिवलिंग पर जलाभिषेक अवश्य करें.

4. आज के दिन अगर आप सत्यनारायण भगवान की कथा करते हैं, या आप सत्यनारायण भगवान की कथा सुनते हैं, तो आपके जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाती है.

5. आज के दिन यदि आप अपने घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करना चाहते हैं, तो गंगाजल में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर आम के पत्तों से पूरे घर भर में छिड़काव करें, शक करने से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.

Dev Diwali 2022: क्या देव दिवाली पर पड़ रहा है चंद्र ग्रहण का साया? किन उपायों को करने पर होगा फायदा, जानिए
Imagecredit:- thevocalnewshindi

6. देव दिवाली के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि विधान से पूजा अर्चना करें, इससे माता लक्ष्मी आपकी जीवन को खुशियों से भर देती हैं.

7. आज के दिन यदि आप नीले रंग के वस्त्रों को पहनकर विष्णु भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं, तो आप पर उनकी विशेष कृपा बनी रहती है.

8. इस दिन आप दीप दान करके माता लक्ष्मी की विशेष कृपा पा सकते हैं, और जीवन में धन की बरकत प्राप्त कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- कार्तिक महीने में तुलसी पूजन करने पर होती है पुण्य की प्राप्ति, बस ध्यान रखें ये बातें

9. देव दीपावली वाले दिन आपको चंद्र देवता की आराधना अवश्य करनी चाहिए, इस दौरान उन्हें मिस्त्री और खीर का भोग लगाने से आपके जीवन की सारी परेशानियां हल हो जाती है.

10. देव दीपावली वाले दिन आप अपने घर के आंगन में चोकर से रोली बनाते हैं, और गंगाजल से घर को शुद्ध करते हैं, साथ ही देवी गंगा को सफेद रंग का फूल चढ़ाने पर वह आपके जीवन की सारी दिक्कतों को दूर कर देती है.

देव दिवाली का शुभ मुहूर्त

07 नवम्बर 2022 04:15 PM से आरंभ
08 नवम्बर 2022 04:15 PM समाप्ति

Dev Diwali 2022: क्या देव दिवाली पर पड़ रहा है चंद्र ग्रहण का साया? किन उपायों को करने पर होगा फायदा, जानिए
Image credit: pixabay

देव दिवाली और चंद्र ग्रहण 2022

आज यानि देव दिवाली के दिन शाम 05 बजकर 32 मिनट पर चंद्र ग्रहण लगेगा, जोकि शाम 06 बजकर 19 मिनट तक प्रभावी रहेगा, लेकिन ज्योतिषियों और धार्मिक गुरुओं की मानें तो देव दिवाली आप 7 नवम्बर को मना सकते हैं,

जबकि 8 नवम्बर को पूर्णिमा का व्रत रख सकते हैं. चंद्र ग्रहण का सूतक काल कल यानि 8 नवंबर को सुबह 9:21 बजे से लगेगा, जबकि भारत में चंद्र ग्रहण का समय दोपहर 02 बजकर 39 मिनट से शुरू होकर शाम 06 बजकर 19 मिनट तक रहेगा. इससे पहले आप गंगा स्नान और दान पुण्य इत्यादि कर सकते हैं.

Tags

Share this story