Diwali 2022: इस दिन मिट्टी का घरौंदा बनाने पर मिलती है देवी लक्ष्मी की कृपा, जीवन में होती है धन की प्राप्ति

 
Diwali 2022: इस दिन मिट्टी का घरौंदा बनाने पर मिलती है देवी लक्ष्मी की कृपा, जीवन में होती है धन की प्राप्ति

Diwali 2022: दिवाली का पर्व हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है. जो कि हर साल कार्तिक महीने की अमावस्या को मनाया जाता है. माना जाता है कि दीपावली का त्योहार भगवान श्री राम और माता सीता के अयोध्या वापस लौटने की खुशी में पहली बार अयोध्या में मनाया गया.

इसके अतिरिक्त श्री कृष्ण द्वारा नरकासुर वध करने पर भी दीपावली की खुशियां मनाई गई. इस प्रकार पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दीपावली के त्योहार को मनाने के लिए विभिन्न प्रकार की नीतियां अपनाई जाती है. इस पर्व पर सोना व चांदी खरीदना बेहद शुभ माना जाता है.

दीपावली पर मिट्टी के दिए जलाना अत्यंत महत्वपूर्ण होता है. इन्हीं मान्यताओं के अनुसार दीपावली पर मिट्टी का घरौंदा बनाने की भी एक अनोखी परंपरा प्रचलित है.

WhatsApp Group Join Now

क्या आप जानते हैं मिट्टी का घरौंदा दीपावली पर क्यों बनाया जाता है? आइए जानते हैं इसके पीछे की पौराणिक मान्यता

दरअसल भारत के उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड राज्य में अधिकतर स्थानों पर मिट्टी का घरौंदा बनाने की परंपरा निभाई जाती है. दीपावली के दिन लोग अपने घरों में मिट्टी का प्रयोग करके एक छोटा सा घर तैयार करते हैं.

मिट्टी का घर बनने के बाद इसे रंगों से भी सजाया जाता है. मिट्टी का घरौंदा बनाने के बाद लोग इसे सजाने के लिए मिठाई, फूल और बताएं भी रख देते हैं.

मिट्टी के घर बनाने के पीछे पौराणिक मान्यता

जैसा कि हमने आपको बताया कि दीपावली के पर्व की शुरुआत भगवान श्री राम और सीता जी की अयोध्या वापस लौटने की कथा से हुई है. इसी के साथ मिट्टी का घरौंदा बनाने की परंपरा भी इसी कथा से जुड़ी हुई है.

दरअसल 14 वर्ष वनवास के बाद जब सीता-राम जी अयोध्या वापस लौटे तो वहां के लोगों का मानना रहा कि उनके वापस आने से अयोध्या नगरी फिर से आबाद हो गई है.

ये भी पढ़ें:- इस दिन जरूर करें नमक से जुड़ा ये उपाय, रुपए-पैसों से भर जाएगी आपकी झोली

यही कारण है कि उनके स्वागत के लिए लोगों ने पूरी अयोध्या नगरी को सजाया और अपने अपने घरों में मिट्टी के घरौंदा बनाने की परंपरा को शुरू किया.

Tags

Share this story