Friday Shopping: हिंदू धर्म में माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है. जो भी व्यक्ति माता लक्ष्मी को खुश करता है, उसके जीवन को माता धन-धान्य से संपन्न कर देती हैं. सप्ताह में शुक्रवार का दिन भी माता लक्ष्मी को ही समर्पित है, इसके साथ ही शुक्रवार के दिन संतोषी माता और वैभव लक्ष्मी की भी उपासना की जाती है. लेकिन कई बार शुक्रवार के दिन किए गए कुछ एक कामों की वजह से आपको माता लक्ष्मी के क्रोध का सामना करना पड़ता है. ऐसे में हमारे आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि शुक्रवार के दिन किन कामों को करने से या किन चीजों को खरीदने से देवी लक्ष्मी आपसे नाराज होती है? तो चलिए जानते हैं..
शुक्रवार के दिन ये काम करने से होता है नुकसान
- शुक्रवार को भगवान की पूजा का कोई सामान नहीं खरीदना चाहिए.
2. शुक्रवार को प्रॉपर्टी में निवेश या खरीद फरोख्त से जुड़ा काम करने से बचें.
3. आज के दिन जो व्यक्ति चीनी का लेनदेन करता है, उससे उसकी कुंडली में मौजूद शुक्र ग्रह की स्थिति कमजोर होती है.
4. शुक्रवार के दिन रसोई घर का कोई भी जरूरी सामान नहीं खरीदना चाहिए.
5. आज के दिन किसी को भी पैसा उधार नहीं देना चाहिए, ऐसा करने से देवी लक्ष्मी आपसे रुष्ट हो जाती हैं.
शुक्रवार का मंत्र
ऊँ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।
शुक्रवार को इस मंत्र का 108 बार जाप करने से लक्ष्मी माता आपसे प्रसन्न होती हैं. इसके साथ ही आपको तिल के तेल का दीया भी माता लक्ष्मी के सामने जलाना चाहिए.
आप चाहे तो शुक्रवार के दिन छोटी कन्याओं को खीर का भोग लगा सकते हैं, ऐसा करने से भी आपको देवी लक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है.
शुक्रवार के दिन आपको माता लक्ष्मी के व्रत का संकल्प भी करना चाहिए, इससे भी माता लक्ष्मी आपके जीवन में अपना आशीर्वाद बनाए रखती हैं.
ये भी पढ़ें:- माता लक्ष्मी जब होती है क्रोधित, तो आपके जीवन में भी घटने लगती है ऐसी घटनाएं…