Holika Dahan 2022: आज मनाया जाएगा होलिका दहन का पर्व, जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व...

 
Holika Dahan 2022: आज मनाया जाएगा होलिका दहन का पर्व, जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व...

Holika Dahan 2022: होली, हर किसी का मन पसंद त्योहार है. यही कारण कि हर साल लोगों को होली के त्योहार का बेसब्री से इंतजार रहता है. हिंदू मान्यताओं के अनुसार प्रत्येक त्योहार व रीति रिवाज शुभ मुहूर्त पर करना शुभ माने जाते हैं.

फाल्गुन मास में मनाए जाने वाला होली का त्योहार इस वर्ष 17 व 18 मार्च को मनाया जाएगा. 17 मार्च को होलिका दहन तथा 18 मार्च को दुल्हड़ी का पर्व मनाया जाएगा. होलिका दहन तथा होली खेलने के लिए हर बार की तरह इस बार भी कुछ विशेष मुहूर्त निकाले गए हैं.

इस साल भद्रा के कारण होलिका दहन के शुभ मुहूर्त को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी. यही कारण है कि हर कोई होलिका दहन का शुभ मुहूर्त का समय अलग-अलग बता रहा है.

https://www.youtube.com/watch?v=gfVmtJHJRVY
Holika Dahan 2022

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

इस साल 2022 में 17 मार्च गुरुवार के दिन होलिका दहन की पूजा का शुभ मुहूर्त 9:20 से 10:31 तक रहेगा. इस प्रकार होलिका दहन की पूजा के लिए लगभग 1 घंटे का समय ही मिल पा रहा है.

WhatsApp Group Join Now

ये भी पढ़े:- होली से एक दिन पहले क्यों किया जाता है होलिका दहन, ये है प्रमुख कारण…

होलिका दहन पूर्णिमा तिथि में सूर्यास्त के बाद करना चाहिए. हिंदू शास्त्रों में भद्राकाल का समय शुभ नहीं माना जाता है, अतः इस बीच भद्राकाल लगा हो तो होलिका दहन नहीं करना चाहिए. भद्राकाल समाप्त हो जाने के बाद होलिका दहन की पूजा शुरू करनी चाहिए.

https://www.youtube.com/watch?v=bEQUnUk91Fk
Holika Dahan 2022

इस बीच मनाएं होली

18 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा की समाप्ति के दिन सभी लोग रंग से खेलेंगे. इस दिन सभी प्रेम व उत्साह से एक दूसरे को रंग लगाएंगे. फाल्गुन पूर्णिमा 17 मार्च को आरंभ हो जायेगी तथा 18 मार्च को 12:48 तक फाल्गुन पूर्णिमा समाप्त हो जाएगी. इस बीच सभी यह रंगों का त्योहार समस्त स्थान पर अपना रंग बिखेरेगा.

Tags

Share this story