Aaj Ka Rashifal, September 3 2021: जानिए कैसा रहेगा Kumbh Rashi, Kanya Rashi और अन्य का दिन

 
Aaj Ka Rashifal, September 3 2021: जानिए कैसा रहेगा Kumbh Rashi, Kanya Rashi और अन्य का दिन

Aaj Ka Rashifal: 3 सितम्बर 2021 शुक्रवार का दिन मेष से मीन राशि वाले जातकों के लिए क्या कुछ खास लेकर आएगा। आज के पंचाग से लेकर कैसा रहेगा आपका स्वास्थ्य और व्यापार । बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य दैवज्ञ डॉ श्रीपति त्रिपाठी जी ।


भाद्रपद कृष्ण पक्ष द्वादशी समस्त उपरांत द्वादशी
श्री शुभ संवत-2078, शाके- 1943, हिजरी सन-1442-43
सूर्योदय-05:45
सूर्यास्त-06:15
सूर्योदय कालीन नक्षत्र- पुनर्वसु उपरांत पुष्य, व्यतिपात- योग, कौ-करण
सूर्योदय कालीन ग्रह विचार-सूर्य-सिंह, चंद्रमा-मिथुन, मंगल-सिंह, बुध-कन्या, गुरु-कुम्भ ,शुक्र-कन्या, शनि-मकर राहु-वृष, केतु-वृश्चिक


चौघड़िया


प्रात: 06:00 से 07:30 तक चर
प्रातः 07:30 से 09:00 तक लाभ
प्रातः 09:00 से 10:30 बजे तक अमृत
प्रातः10:30 बजे से 12:00 बजे तक काल
दोपहरः 12:00 से 01:30 बजे तक शुभ
दोपहरः 01:30 से 03:00 बजे तक रोग
दोपहरः 03:00 से 04:30 बजे तक उद्वेग
शामः 04:30 से 06:00 तक चर

WhatsApp Group Join Now

उपायःनवरात्र में माता दुर्गाजी को शहद को भोग लगाने से भक्तो को सुंदर रूप प्राप्त होता है व्यक्तित्व में तेज प्रकट होता है।

आराधनाःॐ सौम्यरुपाय विद्महे वाणेशाय धीमहि तन्नौ सौम्यः प्रचोदयात् ॥
खरीदारी के लिए शुभ समयःदोपहरः12:00 से 01:30 बजे तक लाभ
राहु काल:10:30 से 12:30 बजे तक.
दिशाशूल-नैऋत्य एवं पश्चिम

Aaj Ka Rashifal


मेष

आज आपको हर कार्य काफी संभल कर करने की जरूरत है। मन में आलस्य छाया रहेगा, जिससे काम करने में देरी होगी। व्यापार में आज लाभ की स्थिति रहेगी। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है। किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात होने से मन में प्रसन्नता रहेगी।

शुभ अंक—9 शुभ रंग— सफेद

वृषभ

कार्यक्षेत्र में आज कार्य का दबाव अत्यधिक रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। मनमुताबिक लाभ मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा तथा व्यापार में और वृद्धि के लिए नयी योजना बनाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर परिजनों से सहयोग प्राप्त होगा। वाहन सुख मिलेगा। धर्मिक आस्था में वृद्धि होगी।

शुभ अंक—5 शुभ रंग— भूरा

मिथुन

आज कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी की खास मदद करेंगे। आपको अपने उच्च अधिकारियों द्वारा सराहना प्राप्त होगी। व्यापार में आज अत्यधिक परिश्रम एवं संघर्ष की स्थिति रहेगी। सामाजिक मान-सम्मान प्राप्त होगा। परिवार में भाई से किसी बात पर विवाद हो सकता है। करीबी रिश्ते के साथ अविश्वास उत्पन्न होगा।

शुभ अंक—3 शुभ रंग— हरा

कर्क

आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ है। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों द्वारा कार्य की सहारना प्राप्त होगी। सहकर्मी के साथ आपसी समझ उत्पन्न होगी। व्यापार में धन की प्राप्ति का योग अच्छा रहेगा। परिजनों में प्रसन्नता का वातावरण बनेगा।

शुभ अंक—8 शुभ रंग— लाल

सिंह

आज कार्यक्षेत्र में किसी बड़ी समस्या का समाधान होने से काफी राहत महसूस करेंगे। यश की प्राप्ति होगी और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार में धन का लाभ मिलेगा। शत्रु पर विजय प्राप्त कर सकने में सफल होंगे। परिवार में मानसिक अशांति रहेगी। क्रोध पर नियत्रंण रखें।

शुभ अंक—9 शुभ रंग—नारंगी

कन्या

आज आपकी दूर या फिर समीप की यात्रा बन सकती है। यात्रा सुखद होगी। किसी अच्छे कार्य में धन खर्च होने से मन में प्रसन्नता रहेगी। परिवार में अचानक कुछ परेशानियां आ सकती है। हालांकि पारिवारिक सदस्यों के सहयोग से ही समस्या का समाधान भी प्राप्त होगा।

शुभ अंक—2 शुभ रंग— सफेद

तुला

आज आपको किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है, जिसके कारण आप मानसिक शान्ति का अनुभव करेंगे। कार्यक्षेत्र में आज शब्दों पर ध्यान देने की ज़रुरत है। अपनी वाणी में कठोरता ना आने दें। पारिवारिक सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। सोच-समझ कर खर्च करें।

शुभ अंक—8, शुभ रंग— हरा

वृश्चिक

आज आपको कुछ आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। जीवनसाथी से उम्मीद के मुताबिक सहयोग प्राप्त न होने से आप उदास रह सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। अंजान व्यक्ति से आज किसी प्रकार की सहायता ना लें। आंखें बंद कर किसी पर भरोसा ना करें।

शुभ अंक—2, शुभ रंग— पीला

मकर

आज आपको निवेश से लाभ मिलने का योग है। आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ ढेर सारी मौज मस्ती करेंगे। दाम्पत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। आपका दिन सकारात्मक और रचनात्मक रहने वाला है। किसी नए काम की शुरुआत के लिए शुभ समय है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

शुभ अंक—5, शुभ रंग— सफेद

कुम्भ

आज किये गये प्रयासों में सफलता न मिलने के कारण आपकी मानसिक परेशानी बढ़ेगी। किसी भी चीज की खरीदारी करते समय सावधानी बरतें क्योंकि आर्थिक मोर्चे पर हानि हो सकती है। सतर्कता आज आपका मंत्र है। रिश्तों को लेकर आपकी वाणी दूरियां बढ़ाने का काम कर सकती हैं।

शुभ अंक—8, शुभ रंग— काला

मीन

आज आप किसी सामाजिक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं या उसका आयोजन कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र का माहौल मनमुताबिक रहने से आपका कार्य में मन लगेगा। आज किसी नए योजना पर विचार ना करें। साझेदारी के लिहाज से आज का दिन बहुत अच्छा नहीं है।

शुभ अंक—3, शुभ रंग— लाल

यह भी पढ़ें: शिव जी मस्तिष्क पर चंद्रमा और हाथ में त्रिशूल क्यों रखते हैं? जानें इसके पीछे की वजह

Tags

Share this story