Horoscope today: 1 सितम्बर 2021 का राशिफल, मेष से मीन राशि वालों का कैसा रहेगा बुधवार

 
Horoscope today: 1 सितम्बर 2021 का राशिफल, मेष से मीन राशि वालों का कैसा रहेगा बुधवार

Horoscope today: 1 सितम्बर 2021, बुधवार का दिन मेष से मीन राशि वाले जातकों के लिए क्या कुछ खास लेकर आएगा। आप के पंचाग से लेकर कैसा रहेगा आपका स्वास्थ्य और व्यापार । बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य दैवज्ञ डॉ श्रीपति त्रिपाठी जी ।

**

भाद्रपद कृष्ण पक्ष दशमी रात-03:46 उपरांत एकादशी
श्री शुभ संवत-2078,शाके-1943, हिजरी सन-1442-43
सूर्योदय-05:44
सूर्यास्त-06:16
सूर्योदय कालीन नक्षत्र-मृगशिरा उपरांत आद्रा, वज्र-योग, व-करण
सूर्योदय कालीन ग्रह विचार-सूर्य-सिंह, चंद्रमा- मिथुन, मंगल-सिंह, बुध-कन्या, गुरु-मकर,शुक्र-कन्या, शनि-मकर, राहु-वृष, केतु-वृश्चिक


चौघड़िया


प्रात: 06:00 से 07:30 तक लाभ
प्रातः 07:30 से 09:00 तक अमृत
प्रातः 09:00 से 10:30 बजे तक काल
प्रातः10:30 बजे से 12:00 बजे तक शुभ
दोपहरः 12:00 से 01:30 बजे तक रोग
दोपहरः 01:30 से 03:00 बजे तक उद्वेग
दोपहरः 03:00 से 04:30 बजे तक चर
शामः 04:30 से 06:00 तक लाभ

WhatsApp Group Join Now

उपायः नवरात्र में माता दुर्गाजी को शहद को भोग लगाने से भक्तो को सुंदर रूप प्राप्त होता है व्यक्तित्व में तेज प्रकट होता है।

आराधनाः ॐ सौम्यरुपाय विद्महे वाणेशाय धीमहि तन्नौ सौम्यः प्रचोदयात् ॥

खरीदारी के लिए शुभ समयः दोपहर 12:00 से 01:30 बजे तक लाभ

राहु काल: 12:00 से 01:30 बजे तक

दिशाशूल-ईशान एवं उत्तर पूर्व


Horoscope today (Aaj Ka Rashifal)


मेष

आज धन की आमद रहेगी। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों की कमी खलेगी। परिवार में आज आनंद का वातावरण किसी ना किसी के अहम के कारण खराब हो सकता है। महिलाए आज अपने आप को अन्य से अधिक बुद्धिमान प्रदर्शित कर स्वयं को बेहतर करेंगी। आरोग्य बना रहेगा।

शुभ अंक—1 शुभ रंग—लाल

वृष

आज सफलता एक आध में ही मिल सकेगी मध्यान बाद का समय ठीक ठाक रहेगा धन लाभ के साथ सुख के साधनों का उपभोग करेंगे लेकिन घर मे किसी को आपकी उन्नति अखरेगी.भाई बंधु ईर्ष्या का भाव रखेंगे। सब सुख सुविधा मिलने पर भी दाम्पत्य जीवन मे कुछ ना कुछ रूखापन रहेगा। मानसिक अंतर्द्वंद्व को छोड़ सेहत ठीक ही रहेगी।

शुभ अंक—2, शुभ रंग—नीला

मिथुन

आज अपने कार्य के प्रति गंभीर रहेंगे फिर भी लापरवाही से बचें मेहनत करने पर पैतृक संपत्ति में वृद्धि के योग बन रहे हैं। धन लाभ थोड़ा बौद्धिक परिश्रम करने पर हो जाएगा। पारिवारिक स्थिति परेशान करेगी संतानो की वाणी अनियंत्रित रहने के कारण मन दुखी होगा। आरोग्य बना रहेगा।

शुभ अंक—7 शुभ रंग—हरा

कर्क

आज के दिन आप अपने विवेकी व्यवहार से सभी जगह सम्मान पाएंगे। मध्यान तक पारिवारिक उत्तरदायित्वों की पूर्ति में व्यस्त रहेंगे रिश्तेदारी में जाना पड़ेगा खर्च आज पिछले दिनों से कम लेकिन बजट बिगाड़ने वाले रहेंगे। कार्य व्यवसाय में आज समय कम ही दे पाएंगे.

शुभ अंक—4 शुभ रंग—श्वेत

सिंह

आज आप मानसिक रूप से अन्य दिनों की तुलना में शांति अनुभव करेंगे जल्दी से किसी की गलती का बुरा नही मानेंगे नाही विरोध प्रकट करेंगे लेकिन दिल से लगाने के कारण स्वयं ही मन ही मन दुखी होंगे। कार्य व्यवसाय से लाभ की उम्मीद कई बार बनेगी.

शुभ अंक—5 शुभ रंग—पीताम्बरी

कन्या

आज का दिन सामान्य से उत्तम रहेगा। दिन के आरंभ से ही लाभ की संभावना बनेगी लेकिन धन मध्यान तक परिश्रम करने के बाद ही संध्या के आस पास हाथ लगेगा। आज अचल संपत्ति संबंधित कार्य में सफलता की संभावना अधिक रहेगी। आध्यात्म में रुचि केवल व्यवहारिकता मात्र रहेगी।

शुभ अंक—3 शुभ रंग—अभ्रखि

तुला

आज मानसिक विकार बनेंगे जो करना चाहेंगे उसके सफल होने के प्रति आशंकित रहेंगे। फिर भी पराक्रम से लाभ के अवसर बना लेंगे धन लाभ खर्च निकालने लायक होगा। पेट संबंधित समस्या से भी परेशानी रहेगी। तले भुने खाने से परहेज करें संतुलित मात्रा में ही खाये। बुद्धि विद्या संतान सुख मिलेगा लेकिन भाई बहनों से कम पटेगी।

शुभ अंक—3 शुभ रंग—नीला

वृश्चिक

आज आपकी सेहत में कुछ ना कुछ विकार बनेगा दिन के आरंभ में इसकी अनदेखी करने पर मध्यान के आस पास बढ़ने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर भी अधिकांश कार्य आपके मन के अनुसार ना होने पर बेमन से करने पड़ेंगे। व्यावसायिक कार्यो से यात्रा करनी पड़ेगी सम्भव हों तो आज टालने के प्रयास करें लाभ की जगह खर्च ही होगा।

शुभ अंक—1 शुभ रंग—लाल

धनु

आज के दिन आपका व्यवहार अटपटा रहेगा सीधे शब्दों में बात नही करेंगे जिस वजह से अपने विचारों को किसी को भी समझाने में विफ़ल रहेंगे। आज आपका मन मौज शौक अथवा अनैतिक कार्यो में भटकेगा किसी के रोक टोक करने पर झगड़े पर उतर आएंगे। कार्य क्षेत्र पर इसके विपरीत व्यवहार रहेगा ।

शुभ अंक—9 शुभ रंग—उजला

मकर

आज अपना काम निकालने के लिए अत्यंत मीठा व्यवहार करेंगे फिर भी मन के कड़वे

भाव छुप नही पाएंगे। दिमाग की जगह दिल की सुन्ना कुछ ना कुछ हानि ही कराएगा। आध्यत्मिक कार्यो से जुड़े धन के साथ सम्मान लाभ भी मिलेगा। भाग दौड़ कर कही ना कही से धन की व्यवस्था कर ही लेंगे।

शुभ अंक—6 शुभ रंग—काला

कुम्भ

आज आपके लिये आज का दिन धन लाभ वाला है। वाणी एवं व्यक्तित्त्व में प्रखरता रहेगी बिगड़े कार्यो को भी व्यवहारिकता से बना लेंगे। परिवार में किसी गलतफहमी को लेकर मतभेद होंगे यहाँ भी वाणी एवं विवेक से स्थिति संभाल लेंगे। कार्य व्यवसाय में आज आपकी बराबरी कोई नही कर सकेगा

शुभ अंक—3 शुभ रंग—ग्रीन

मीन

आज सतर्क रहें पीछे से हानि पहुचाने वाले भी बहुत रहेंगे जो आपसे मन का भेद लेकर अपना प्रयोजन सिद्ध करेंगे। नौकरी वालो के लिये आज का दिन अत्यंत शुभ रहेगा आपके विचार अधिकारीवर्ग को प्रभावित करेंगे थोड़ी खुशामद करने पर पद प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है।

शुभ अंक—1 शुभ रंग—लाल

यह भी पढ़ें: Ganesha Puja - बुधवार को क्यों होती है गणेशजी की आराधना, गणपति को प्रसन्न करने के लिए अपनाएं ये पूजन विधि

Tags

Share this story