Horoscope today: 2 सितंबर 2021 का राशिफल, बृहस्पति मेष से मीन राशि वालों पर रखेंगे विशेष कृपा

 
Horoscope today: 2 सितंबर 2021 का राशिफल, बृहस्पति मेष से मीन राशि वालों पर रखेंगे विशेष कृपा

2 सितंबर 2021, बुधवार का दिन मेष से मीन राशि वाले जातकों के लिए क्या कुछ खास लेकर आएगा। आज के पंचाग से लेकर कैसा रहेगा आपका स्वास्थ्य और व्यापार । बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य दैवज्ञ डॉ श्रीपति त्रिपाठी जी ।

भाद्रपद कृष्ण पक्ष एकादशी रात-05:26 उपरांत द्वादशी
श्री शुभ संवत -2078, शाके-1943, हिजरी सन-1442-43
सूर्योदय-05:44
सूर्यास्त-06:16
सूर्योदय कालीन नक्षत्र- आद्रा उपरांत पुनर्वसु, सिद्धि- योग,व-करण सूर्योदय कालीन ग्रह विचार-सूर्य-सिंह चंद्रमा-मिथुन, मंगल-सिंह, बुध-कन्या, गुरु-मकर, शुक्र-कन्या, शनि-मकर, राहु-वृष, केतु-वृश्चिक


चौघड़िया


सुबह 06.01 से 7.30 बजे तक शुभ
सुबह 07.31 से 9.00 बजे तक रोग
सुबह 09.01 से 10.30 बजे तक उद्वेग
सुबह 10.31 से 12.00 बजे तक चर
दोपहर 12.01 से 1.30 बजे तक लाभ
दोपहर 01.31 से 03.00 बजे तक अमृत
दोपहर 03.01 से 04.30 बजे तक काल
शाम 04.31 से 06.00 बजे तक शुभ
उपायःतंदूर की बनी रोटी कुत्तों को खिलायें
आराधनाः ऊं हं हनुमते रूद्रात्मकाय हुं फट कपिभ्यो नम: का 1 माला जाप करें।
नोट-
राहुकाल 13:30 से 15 बजे तक।
दिशाशूल-अग्नेय एवं दक्षिण

WhatsApp Group Join Now

।।अथ राशि फलम्।।


Horoscope Today

मेष

आज कार्यक्षेत्र में किसी से वाद—विवाद हो सकता है। क्रोध और वाणी पर सयमं रखें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन ठीक ठाक रहने वाला है। जीवन साथी के साथ संबंध मधुर रहेगा। आज किसी की सुनी-सुनाई बातों पर बिल्कुल भी भरोसा ना करें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

शुभ अंक—1, शुभ रंग— क्रीम

वृष

आज कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों और सहकर्मियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। पैसों से जुड़े मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। फिजूलखर्ची करने से बचें। भावनाओं में आकर कोई भी बड़ा फैसला ना लें। रिश्तों में दूसरों की भावनाओं का कद्र करें। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। गरिष्ठ भोजन से परहेज करें।

शुभ अंक—4, शुभ रंग— हरा

कर्क

आज आपको सोच-समझकर कदम बढ़ाने की जरुरत है। जल्दबाजी में लिए हुए फैसले आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकते हैं। नया निवेश करने से पहले उससे जुड़ी पूरी जानकारी हासिल कर लें। जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें। कोई आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। सतर्क रहें।

शुभ अंक—1, शुभ रंग— सफेद

सिंह

आज आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरुरत है, नहीं तो आपका पूरा दिन बेकार जा सकता है। दांपत्य जीवन में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। रिश्तों के मामले में अपने अहं को ना आने दें। आज आपको धैर्य और आत्मविश्वास की सबसे ज्यादा जररूत है।

शुभ अंक—5, शुभ रंग—नीला

कन्या

आज आप अपने सभी महत्वपूर्ण मामलों को नए स्तर पर सुलझाने की कोशिश करेंगे। आर्थिक और पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहने वाला है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भविष्य के लिए योजना बनाने के लिए आज का दिन शुभ है। दूसरों के सहारे आज कोई योजना ना बनाएं।

शुभ अंक—1, शुभ रंग— भूरा

तुला

लम्बे समय से चली आ रही आपकी किसी परेशानी से आज आपको छुटकारा मिल सकता है। आज जीवनसाथी से आपको कोई खास सरप्राइज मिल सकता है।

शुभ अंक—2, शुभ रंग— गुलाबी

वृश्चिक

आज खर्चों में इजाफा होने से आपका बजट गड़बड़ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में थोड़ी मुश्किलें आ सकती हैं। स्वास्थ्य सम्बंधित परेशानी हो सकती है। खुद का ध्यान रखें।

शुभ अंक—6, शुभ रंग— नीला

धनु

आज व्यापार को लेकर की गयी यात्रा शुभ और लाभदयक रहेगी। नौकरी में परिवर्तन का योग है। आज आपको कुछ अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छा रहेगा।

शुभ अंक— 2, शुभ रंग— लाल

मकर

आज आपको कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा। व्यापार में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। यात्रा और मनोरंजन के लिए आज का दिन अच्छा है।

शुभ अंक—5, शुभ रंग— सफेद

कुम्भ

आज धन हानि होने की सम्भावना है। कोई भी नया काम शुरू करने से पहले अपने बड़ों की सलाह लेना न भूलें। आज आप लम्बी यात्रा कर सकते हैं जो बहुत ही लाभकारी साबित होगी।

शुभ अंक—8, शुभ रंग— पीला

मीन

पारिवारिक सदस्यों का सहयोग प्राप्त होने से आपके मनोबल में भी वृद्धि होगी। जीवनसाथी से किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है। सेहत के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें।

शुभ अंक— 3, शुभ रंग— नारंगी

यह भी पढ़ें: Ganesha Puja - बुधवार को क्यों होती है गणेशजी की आराधना, गणपति को प्रसन्न करने के लिए अपनाएं ये पूजन विधि

Tags

Share this story