{"vars":{"id": "109282:4689"}}

Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति पर ये काम करना है शुभ, लेकिन इन 4 कार्यों को करने से घर में आ सकती है दरिद्रता

 

Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति हर साल 14 जनवरी को मनाया जाएगा। हमारे देश भारत में मकर संक्रांति के त्योहार को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है, जबकि कई शहरों में इस पर्व को खिचड़ी वाले त्योहार के नाम से भी जाना जाता है।

ऐसा माना जाता है कि सूर्य का धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश 14 जनवरी को हो रहा है, लेकिन इस बार मकर संक्रांति का स्नान और दान 15 जनवरी को ही होगा। हिन्दू धार्मिक संस्कार के अनुसार मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने और सूर्य देव की आराधना करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। ऐसी मान्यता हैं कि हिन्दू धर्म के अनुसार 14 जनवरी से हिन्दू कैलेंडर की शुरुआत होती है।

Image credit: Representive image

इसी के साथ मकर संक्रां​ति के दिन खिचड़ी खाने और तिल के लड्डू खाने की परंपरा काफी समय से चली आ रही है, ऐसा करना हिन्दू धर्म के अनुसार शुभ मन जाता है। आइए जानते हैं कि मकर संक्रांति के दिन क्या काम करना शुभ होता है और किन कामों को करने से घर में दरिद्रता आती है।

मकर संक्रांति पर क्या करें

1. मकर संक्रांति के दिन काले तिल का दान करना शुभ मन जाता है। ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और शनि दोष, साढ़ेसाती और ढैय्या में राहत मिलता है. साथ ही घर परिवार पर शनि देव की कृपा बरसती है।

2. मकर संक्रांति के दिन नदियों में स्नान करने की परंपरा है, लेकिन इस बार कोविद की महामारी की वजह से आप घर पर भी पानी में काला तिल डालकर स्नान कर सकते हैं।

3. मकर संक्रांति के अवसर पर​ आपको खिचड़ी खाना शुभ होता है। इसमें सभी प्रकार की मौसमी सब्जियां पड़ती हैं, जिससे स्वास्थ्य लाभ होता है।

4. मकर संक्रांति के दिन तिल वाला पानी पीने, तिल का लड्डू खाने और तिल का उबटन लगाने की परंपरा है, ऐसे करना हिंदू धर्म में शुभ मन जाता है।

मकर संक्रांति पर भूलकर भी न करें ये काम

1. मकर संक्रांति के दिन मदिरा पान, तामसिक पदार्थों का सेवन नहीं करना अशुभ मन जाता है।

2. इसी के साथ इस दिन स्नान और दान से पूर्व भोजन नहीं ग्रहण करना चाहिए।

3. मकर संक्रां‌ति के दिन लहसुन, प्याज, मांस और अंडा आदि भूल कर भी ना खाएं।

4. अगर इस दिन आपके घर कोई भिखारी आता है, तो उसे खाली हाथ न लौटने दें, उसे आटा, दाल, चीनी, चावल में से कुछ न कुछ अवश्य दान करें।

ये भी पढ़ें: Makar Sankranti 2022- जानिए इस दिन क्यों करते हैं दान, ये है मकर संक्रांति का मतलब