{"vars":{"id": "109282:4689"}}

Ram Navmi 2023: नवरात्रि के 9वें दिन क्यों मनाई जाती है राम नवमी? ये है कारण….

 

Ram Navmi 2023: चैत्र नवरात्रि के दिनों में माता रानी को खुश करने के लिए उनके भक्त उनकी भक्ति कर रहे हैं. आज नवरात्रि का तीसरा दिन है, इस तरह से जो लोग नवरात्रि के दिनों में माता रानी को खुश करने के लिए उनको विधि विधान से पूजते हैं, उनको ये भी अवश्य जान लेना चाहिए कि चैत्र नवरात्रि के 8वें या 9वें दिन राम नवमी क्यों मनाई जाती है? आखिर इस पर्व को नवरात्रों में मनाए जाने के पीछे क्या कारण है. इसके बारे में आज हम जानेंगे. क्योंकि चैत्र नवरात्रों के दिनों में माता रानी के 9 अवतारों के साथ भगवान श्री राम को भी पूजा जाता है. ऐसे में हमारे आज के इस लेख में हम आपको राम नवमी मनाए जाने के पीछे का कारण बताने वाले हैं.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान विष्णु के सातवें अवतार भगवान श्री राम ने जन्म लिया था. जिस कारण चैत्र महीने में राम नवमी का पर्व मनाया जाता है.

इस दिन विशेष तौर पर भगवान श्री राम का जन्मोत्सव मनाया जाता है. यही कारण है कि चैत्र नवरात्रों में राम जी का भी पूजन किया जाता है.

इस बार राम नवमी 30 मार्च को मनाई जाएगी. जिस कारण इस बार राम नवमी का शुभ मुहूर्त और शुभ संयोगों के बारे में जानना जरूरी है. इस बार राम नवमी पर कई प्रकार के शुभ संयोग बन रहे हैं,

ये भी पढ़ें:- चैत्र के महीने में हुआ था भगवान श्री राम का जन्म, जानें कथा

इसके साथ ही राम नवमी गुरुवार के दिन मनाई जाएगी, जोकि स्वयं भगवान विष्णु का ही दिन होता है, ऐसे में इस बार राम नवमी पर दान-पुण्य, हवन, यज्ञ, कन्या भोज आदि शुभ संयोग करना अच्छा माना जा रहा है.

राम नवमी का शुभ मुहूर्त

नवमी आरंभ (29 मार्च 2023 रात्रि 09:07 मिनट से)
नवमी समाप्त (30 मार्च 2023 रात्रि 11:30 मिनट पर)
पूजा का मुहूर्त (30 मार्च को प्रातः 11:17 बजे से दोपहर 1:46 बजे तक)
राम नवमी पर संयोग (अमृत सिद्धि योग, गुरु पुष्य योग, शुभ योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि)