{"vars":{"id": "109282:4689"}}

Shardiya Navratri 2022: नवरात्रि में हर दिन अपनी राशिनुसार लगाएं माता को भोग, शीशे जैसा चमकेगा भाग्य

 

Shardiya Navratri 2022: जैसा कि विदित है कि नवरात्रि का त्योहार शुरू हो चुका है. नवरात्रि के दिनों में माता रानी के नौ अवतारों को खुश करने के लिए उनके भक्त विधि-विधान से उनकी आराधना करते हैं, ऐसे में यदि नवरात्रि के दिनों में आप भी देवी माता की विशेष कृपा पाना चाहते हैं,

तो हम आपको शारदीय नवरात्रि के दिन में किस तरह से माता रानी को प्रसन्न कर सकते हैं. इसके बारे में बताने वाले हैं, क्योंकि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवी माता के आशीर्वाद के चलते ही व्यक्ति अपने जीवन में तरक्की हासिल कर पाते हैं,

ऐसे में यदि नवरात्रि के दिनों में देवी माता के नौ रूपों को अपनी राशि के अनुसार भोग लगाते हैं, तो आपको देवी माता का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है. तो चलिए जानते हैं…

नवरात्रि में देवी माता के नौ रूपों को राशिनुसार लगाएं भोग

मेष राशि- आपको देवी माता के नौ अवतारों को नारियल अवश्य चढ़ाना चाहिए.
वृषभ राशि- आपको देवी माता को मिश्री औऱ पंचामृत का भोग लगाना चाहिए.
मिथुन राशि- आपको देवी माता के नौ अवतारों को शक्कर का भोग लगाना चाहिए.

कर्क राशि- आपको देवी माता के नौ अवतारों को शक्कर या मिश्री का भोग लगाना चाहिए.
सिंह राशि- आपको देवी माता के नौ अवतारों को पंचमेवा और मुनाका अवश्य चढ़ाना चाहिए.
कन्या राशि- आपको देवी माता के नौ अवतारों को काजू और मुनाका अवश्य चढ़ाना चाहिए.

तुला राशि- आपको देवी माता के नौ अवतारों को दूध से बनी मिठाई अवश्य चढ़ानी चाहिए.
वृश्चिक राशि- आपको देवी माता के नौ अवतारों को लाल फूल के साथ केला अवश्य चढ़ाना चाहिए.
धनु राशि- आपको देवी माता के नौ अवतारों को कमल का फूल औऱ मुनाका मुनाका अवश्य चढ़ाना चाहिए.

ये भी पढ़ें:- नवरात्रि के 9 दिन अवश्य ध्यान रखें इन वास्तु नियमों का, वरना नहीं मिलेगा भक्ति का पूर्ण फल

मकर राशि- आपको देवी माता के नौ अवतारों को नारियल अवश्य चढ़ाना चाहिए.
कुंभ राशि- आपको देवी माता के नौ अवतारों को चने के साथ गुड़ अवश्य चढ़ाना चाहिए.
मीन राशि- आपको देवी माता के नौ अवतारों को ऋतुफल का प्रसाद अवश्य चढ़ाना चाहिए.