Chandrayaan-3 की सभी तैयारियां हुई पूरी, इसरो इस दिन करेगा लांच

 
Chandrayaan-3 की सभी तैयारियां हुई पूरी, इसरो इस दिन करेगा लांच

Chandrayaan-3 Launch Date: भारत के महत्वाकांक्षी मून मिशन चंद्रयान-3 को लॉन्च करने की भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की तैयारी अंतिम चरणों में है. अब इससे जुड़ी एक खबर सामने आई है दरअसल बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी के एक सीनियर अधिकारी ने पीटीआई को बताया है कि अगर चीजें सही से चलती हैं तो चंद्रयान-3 को जुलाई के दूसरे सप्ताह में इसकी लॉन्चिंग निर्धारित है.

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी कि इसरो भारत के महत्वाकांक्षी मून मिशन चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग की तैयारी में जुटा हुआ है. अंतरिक्ष यान को यूएन राव उपग्रह केंद्र से लॉन्च किया जाएगा और इसे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतारने की योजना है.यह लैंडिंग स्थिल के आसपास के क्षेत्रों में चंद्रमा की सतह का अध्ययन करने लिए वैज्ञानिक उपकरणों को लेकर जाएगी.इसरो चीफ ने हाल ही में कहा था, चंद्रयान-3 का प्राथमिक उद्देश्य सही लैंडिंग होना है. उसके लिए बहुत सारे काम किए जा रहे हैं, जिसमें नए उपकरणों का निर्माण, बेहतर एल्गोरिदम का निर्माण और साथ ही विफलता के तरीकों का ध्यान रखना शामिल है."

WhatsApp Group Join Now

Chandrayaan-3 की सभी तैयारी पूरी

इसरो के अधिकारियों ने बताया है कि इसी साल मार्च में चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण से जुड़े जरूरी परीक्षणों को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया था. चंद्रयान-3 मिशन के प्रक्षेपण वाहन के क्रायोजेनिक ऊपरी चरण को रफ्तार देने वाले सीई-20 क्रायोजेनिक इंजन का उड़ान स्वीकृति ताप परीक्षण भी सफल रहा था. इसके पहले लैंडर का एक प्रमुख परीक्षण ईएमआई/ईएमसी भी सफलतापूर्वक पूरा हुआ था.

चंद्रयान-3 यान भारत के चंद्रयान प्रोजेक्ट का महत्वपूर्ण हिस्सा है. यह चंद्रयान 1 और चंद्रयान 2 का अगला भाग है, जो चंद्रमा की सतह पर उतरकर परीक्षण करेगा. यह चंद्रयान-2 की तरह ही दिखेगा. इसमें एक ऑर्बिटर, एक लैंडर और एक रोवर होगा. मून मिशन प्रोग्राम के तीसरे अंतरिक्ष यान को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से भारत के सबसे भारी लॉन्च व्हीकल जीएसएलवी एमके III से लॉन्च किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: Pluto का वातावरण हो सकता है गायब, वैज्ञानिकों ने पुष्टि करते हुए बताया ये कारण

Tags

Share this story