Lunar Eclipse 2023: लगने जा रहा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें कहां - कहां देगा दिखाई और कब होगा शुरू?

 
Lunar Eclipse 2023: लगने जा रहा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें कहां - कहां देगा दिखाई और कब होगा शुरू?

Lunar Eclipse 2023 :  कल यानि 5 मई को सूर्य ग्रहण के बाद साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है बता दें कि कल वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि है जिसे बुद्ध पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है. जानकारी के लिए बता दें कि 15 दिनों के अंतराल पर यह साल 2023 का दूसरा ग्रहण होगा. इसके पहले 20 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगा था हालांकि इस ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सका था. आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि साल का पहले चंद्र ग्रहण किस समय होगा और इसे कहां-कहां पर देखा जा सकेगा.

साल का पहला चंद्र ग्रहण भारतीय समय के अनुसार 5 मई को रात 8 बजकर 44 मिनट से शुरू हो जाएगा. जो आधी रात को यानी 1 बजकर 1 मिनट तक चलेगा. ग्रहण का उच्चतम काल रात 10 बजकर 52 मिनट पर होगा. 

कहां दिखेगा Lunar Eclipse 2023?

खगोल विज्ञानियों के अनुसार साल का पहला चंद्र ग्रहण यूरोप, एशिया के ज्यादातर हिस्से, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, प्रशांत,अटलांटिक,अंटार्कटिका और हिंद महासागर में दिखाई देगा. जहां तक भारत में इस चंद्र ग्रहण के दिखाई देने का मामला है तो ज्यादातर खगोल शास्त्र के जानकारों और हिंदू पंचांग की गणनाओं के आधार पर यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं  दिखाई देगा.

WhatsApp Group Join Now

क्या होता है चंद्र ग्रहण?

वैज्ञानिक दृष्टि से देखें, तो चंद्र ग्रहण ऐसी घटना है जब पृथ्वी चंद्रमा और सूर्य के बीच आ जाती है, ऐसे में चंद्रमा तक सूर्य का प्रकाश नहीं पंहुच पाता है, जिसे ही चंद्र ग्रहण कहा जाता है. इस बार का चंद्र ग्रहण उपछाया के नाम से जाना जाएगा, हालांकि चंद्र ग्रहण का प्रभाव इस बार भारत में नहीं पड़ेगा.जिस कारण इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा.

ये भी पढ़ें: Chandra Grahan 2023- चंद्र ग्रहण के समय क्या करें और क्या नहीं? जान लें वरना होगा नुकसान

Tags

Share this story