World Ozone Day 2022: क्यों मनाया जाता है ओजोन दिवस? कैसे हुई इसकी शुरुआत? जानें रोचक तथ्य

 
World Ozone Day 2022: क्यों मनाया जाता है ओजोन दिवस? कैसे हुई इसकी शुरुआत? जानें रोचक तथ्य

World Ozone Day 2022 : हर साल 15 सितंबर को वर्ल्ड ओजोन दिवस मनाया जाता है और लोगों को जागरूक किया जाता है कि ओजोन परत की कैसे सुरक्षा की जा सकती है। हमें ये समझना होगा कि जितना जरूरी मानव शरीर के लिए ऑक्सीजन है, उतनी ही ओजोन परत भी। इसलिए समय-समय पर वैज्ञानिक इस परत को लेकर लोगों को जागरूक करते हैं। तो चलिए ओजोन दिवस के मौके पर आपको कुछ जरूरी बातें बताते हैं।

वर्ल्ड ओजोन दिवस का इतिहास

ओजोन दिवस के इतिहास की करें, तो 19 दिसंबर 1964 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने ओजोन परत के संरक्षण के लिए 16 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय ओजन दिवस मनाने की घोषणा की। यही नहीं, संयुक्त राष्ट्र और 45 अन्य देशों ने ओजोन परत को खत्म करने वाले पदार्थों पर मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल पर 16 सितंबर 1987 को हस्ताक्षर किए थे। इसके बाद पहली बार 16 सितबर 1995 को विश्व ओजोन दिवस मनाया गया और इसके बाद से हर साल ये दिन मनाया जाता है।

WhatsApp Group Join Now

इस बार World Ozone day 2022 की थीम

ओज़ोन क्षरण के प्रति जागरूक करने के लिए एक थीम जारी की जाती है। विश्व ओज़ोन दिवस 2022 थीम ” Global Cooperation Protecting life on Earth (पृथ्वी पर जीवन की रक्षा करने वाला वैश्विक सहयोग) थीम रखी गई है।

ओजोन परत क्या है?
ओजोन परत ऑक्सीजन के तीन परमाणुओं से मिलकर बनने वाली गैस है और ये पृथ्वी के वायुमंडल की एक परत है, जो सूर्य से आने वाली अल्ट्रावायलेट किरणों से हमें (मानव जाति) बचाने का काम करती है। यहां आपको बताते चलें कि फ्रांस के भौतिकविदों फैबरी चार्ल्स और हेनरी बुसोन ने 1913 में इस परत की खोज की थी।

ऐसे पहुंचता है ओजोन परत को नुकसान
हम घर पर एसी और फ्रिज का इस्तेमाल करते हैं और इनसे जो गैस निकलती है वो ओजोन परत को नुकसान पहुंचाती है। वहीं, प्राकृतिक कारकों में सौर क्रिया, वायुमंडलीय संरचरण, पृथ्वी के रचनात्मक प्लेट किनारों से निकलने वाली गैस, नाइट्रस ऑक्साइड, प्राकृतिक क्लोरीन और केंद्रीय ज्वालामुखी उद्गार से निकलने वाली गैसों से भी ओजोन परत को नुकसान पहुंचता है।

ये भी पढ़ें: Engineers Day 2022: जानें क्यों और किसकी याद में मनाया जाता है इंजीनियर्स डे, खास है इसका इतिहास

Tags

Share this story