Shami- Akhtar विवाद में अफरीदी की एंट्री, बोले- नफरत फैलाने वाली चीजों से दूर रहें खिलाड़ी

 
Shami- Akhtar विवाद में अफरीदी की एंट्री, बोले- नफरत फैलाने वाली चीजों से दूर रहें खिलाड़ी

Shami- Akhtar Controvercy: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पाकिस्तान की हार के बाद मोहम्मद शमी ने पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने ट्विटर पर ट्रोल कर दिया था। उसके बाद यह मामला आगे ही बढ़ता जा रहा है। अख्तर ने मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले के एक कमेंट को शेयर कर शमी को जवाब दिया। अब इस मामले में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी की भी एंट्री हो गई है।

Shami- Akhtar के बीच क्या है पूरा मामला?

शोएब अख्तर ने हार के बाद ट्विटर पर दिल टूटने वाला इमोजी शेयर किया था। उनके ट्वीट को रिट्वीट करते हुए शमी ने लिखा, ''सॉरी भाई! इसे ही कर्मा कहते हैं।'' कुछ ही घंटों के अंदर शमी के इस जवाब को लाखों सोशल मीडिया यूजर ने लाइक किया और इस पर कई लोगों ने कमेंट भी किया।

WhatsApp Group Join Now
https://twitter.com/MdShami11/status/1591759931862298624?s=20&t=gHWKOTzHtNX1-Iw2VnLJnQ

इसके बाद बारी अख्तर की थी। उन्होंने हर्षा भोगले के एक बयान को शेयर किया। इसमें हर्षा पाकिस्तानी टीम की तारीफ कर रहे थे। अख्तर ने लिखा, ''इसे कहते हैं सेंसिबल ट्वीट।''

https://twitter.com/shoaib100mph/status/1591787400019181577?s=20&t=gHWKOTzHtNX1-Iw2VnLJnQ

अफरीदी ने क्या कहा?

शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तानी न्यूज चैनल पर जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को इन सब चीजों से दूर रहना चाहिए। इससे नफरत फैलती है। उन्होंने कहा, ''जब आप संन्यास ले चुके होते हैं तभी इन सब चीजों से दूर रहना चाहिए।

यहां तो खिलाड़ी अपने टीम के लिए खेल रहा है। उन्हें ऐसी चीजों को जाने देना चाहिए। हमें इन सब चीजों को खत्म करना चाहिए न कि नफरत बढ़ाना चाहिए। अगर हम ऐसा करेंगे तो आम आदमी से क्या उम्मीद रख सकते हैं।''

ये भी पढ़ें: IND vs NZ- 18 नवंबर से शुरू होगा भारतीय टीम का दौरा, जानें शेड्यूल और लाइव स्ट्रीमिंग संबंधी सभी डिटेल

Tags

Share this story