{"vars":{"id": "109282:4689"}}

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल बनेंगे दूल्हा, भारतीय मूल की लड़की से रचाएँगे विवाह

 

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया से ज़्यादा भारत में लोकप्रिय हैं। क्रिकेट के मैदान में ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करने वाले इस कंगारू खिलाड़ी को हम सब जल्द शादी में मंडप में देख सकते हैं। जी हाँ ग्लेन मैक्सवेल भारतीय मूल की लड़की से शादी करने वाले हैं। वैसे भी कई विदेशी खिलाड़ियों को भारत से अत्यधिक प्रेम हैं।

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलने वाले ग्लेन मैक्सवेल जल्द ही सात फेरे ले सकते हैं। मैक्सवेल भारतीय मूल की विनी रमन नामक लड़की से विवाह रचा सकते हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर विनी रमन और ग़्लेन मैक्सवेल की शादी का एक कार्ड काफी वायरल हो रहा हैं।

हालांकि मैक्सवेल और विनी दोनो की तरफ से अभी तक इसको लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नही हुई हैं। यह बस एक क़यास लगाए जा रहे हैं, लेकिन अगर इंस्टाग्राम पर देखा जाए। तो विनी ने मैक्सवेल के साथ अनेको फ़ोटो अपलोड की हुई हैं। जिससे यह साफ अंदाज़ा लगाया जा सकता हैं की वह दोनो रिलेशनशिप में हैं।

https://twitter.com/KasthuriShankar/status/1492558901958508546?s=20&t=APTNIEpnOWnQ-JNFimEc5g

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो विनी रमन और मैक्सवेल साल 2017 से एक-दूसरे के साथ रिलेशन में हैं। इसके बाद ही दोनों ने फरवरी साल 2020 में सगाई कर ली थी। अब क़यास यह लगाए जा रहे हैं कि दोनों आने वाले मार्च के महीने में ऑस्ट्रेलिया स्थित मेलबर्न में हिंदू परंपरा के अनुसार तमिल रीति रिवाजों से शादी करेंगे।

विनी ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में रहती हैं, लेकिन विनी का परिवार भारत के चेन्नई से हैं। विनी का जन्म ऑस्ट्रेलिया में हुआ और वहीं से पढ़ाई के साथ बाकी की सारी चीजें भी ऑस्ट्रेलिया में हुई हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में ही फार्मेसी की पढ़ाई की और विनी के पिता वेंकट रमन और मां विजय लक्ष्मी उनके जन्म से पहले ही ऑस्ट्रेलिया में सेटल हो गए थे।

यह भी पढ़े: IND Vs WI 1st T20 : स्टेडियम में भीड़ पर रहेगा बैन, CAB ने की BCCI से अपील

यह भी देखें:

https://youtu.be/2b7fKTEbFRQ