BWF World Championships 2022: अर्जुन और ध्रुव ने सुपर 16 में मारी एंट्री, तो वहीं इन जोड़ियों की हुई छुट्टी

 
BWF World Championships 2022: अर्जुन और ध्रुव ने सुपर 16 में मारी एंट्री, तो वहीं इन जोड़ियों की हुई छुट्टी

BWF World Championships 2022: जापान की राजधमी टोक्यो में सोमवार से शुरू हुई विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के तीसरे तीन भारतीय शटलर्स का धमाकेदार जलवा देखने को मिला जहां साइना और लक्ष्य पहले ही सुपर 16 में जहग बना चुके हैं तो अब वहीं तीसरे दिन भारत के लिए मैन डबल्स में अर्जुन ध्रुव की जोड़ी ने शानदार जीत हासिल कर अपना अभियान विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में आगे बढ़या है,

इन दोनों खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए सुपर 16 में खुद को पहुंचा लिया है. इस दोनों का मैच धमाकेदार रहा. जिसमें अंत तक बहुत मचा आया और इस जोड़ी ने जीत दर्ज कर अपने आप को टूर्नामेंट में जीवित रखा.

अर्जुन और ध्रुव कपिला (Arjun and Dhruv Kapila) की भारतीय जोड़ी ने बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप 2022 में पुरुष युगल वर्ग के अंतिम 16 चरण में प्रवेश कर लिया है. भारतीय जोड़ी ने दूसरे दौर में डेनमार्क के किम एस्ट्रुप और एंडर्स स्कारुप रासमुसेन को शिकस्त दी. दोनों ने अपना मुकाबला 21-17, 21-16 से जीत लिया.

WhatsApp Group Join Now

BWF World Championships 2022

https://twitter.com/BAI_Media/status/1562307965918466049?s=20&t=bSIjpEB-muYURMMguGoHSA

आज इससे पहले भारत के लिए एक बुरी खबर भी सामने आई जब अश्विनी पोनप्पा और रेड्डी एन सिक्की की भारतीय जोड़ी महिला युगल वर्ग के अपने दूसरे दौर में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. इस जोड़ी को दूसरे दौर के मुकाबले में चीन की चेन किंग चेन और जिया यी फैन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. चीनी जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को 21-15, 21-10 से हराया. इसके साथ ही भारत का एक और मेडल जीतने का सपना चकनाचूर हो गया.

https://twitter.com/BAI_Media/status/1562259474030948352?s=20&t=bSIjpEB-muYURMMguGoHSA

महिला युगल मैच में भारतीयों को एक बार फिर निराशा का सामना करना पड़ा. भारतीय जोड़ी पूजा संतोष और संजना दांडू की जोड़ी को ली सो-ही और शिन सेउंग चान की दक्षिण कोरियाई जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में कोरियाई जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को 21-15, 21-7 से हराया. इसके साथ ही भारतीय जोड़ी का सफर खत्म हो गया.

https://twitter.com/BAI_Media/status/1562265951399071745?s=20&t=bSIjpEB-muYURMMguGoHSA

भारत के लिए महिला युगल में एक और बुरी खबर सामने आई जब राउंड 32 में त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद की भारतीय जोड़ी ने को हार का सामना करना पड़ा. इसी के साथ ये भारतीय जोड़ी सुपर 16 की रेस से बाहर हो गई. इसके साथ ही इनका सफर टूर्नामेंट में खत्म हो गया. त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद को मलेशियाई चैंपियन जोड़ी टैन पर्ली और तिनाह मुरलीधरन की जोड़ी ने 8-21 और 17-21 से हराया.

https://twitter.com/BAI_Media/status/1562349845062438913?s=20&t=bSIjpEB-muYURMMguGoHSA

ये भी पढ़ें : BWF World Championships 2022: लक्ष्य सेन ने एकतरफा मुकाबले में धमाकेदार जीत दर्ज कर अंतिम 16 में किया प्रवेश

Tags

Share this story