IPL 2022: CSK के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, अप्रैल तक टीम से जुड़ सकते हैं दीपक

 
IPL 2022: CSK के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, अप्रैल तक टीम से जुड़ सकते हैं दीपक

IPL 2022 : भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर (Deepak Chahar) के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। इस खबर के बाद से चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के फैंस के बीच भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। सूत्रों की माने तो दीपक चाहर चोट से उभरने के बाद जल्द ही सीएसके (CSK Team) के साथ जुड़ सकते हैं।

अप्रैल में CSK से जुड़ेंगे दीपक चाहर

दीपक चाहर के वेस्ट इंडीज के खिलाफ चोटिल होने के बाद से उनके आईपीएल से बाहर होने की खबर लगभग तय थी। ऐसे में अब खबर आई है कि दीपक जल्द ही चोट से उभर कर अप्रैल तक चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ेंगे।

दीपक को आईपीएल 2022 के ऑक्शन में चेन्नई ने 14 करोड़ रुपए की भारी कीमत में खरीदा था। इसके साथ ही दीपक आईपीएल 2022 के सबसे महंगे गेंदबाज बन गए थे।

WhatsApp Group Join Now

दीपक चाहर को लेकर खबर थी कि वो सर्जरी करवाएंगे और इसी वजह से वो आईपीएल नहीं खेल पाएंगे लेकिन दीपक अब सर्जरी नहीं करवाएंगे। वो अब एनसीए में रेहाब प्रक्रिया से गुजरते हुए खुद को फिट करेंगे। इसके बाद ये उम्मीद जताई जा रही है कि वो अप्रैल तक सीएसके (CSK Team) के साथ जुड़ जाएंगे।

IPL में झटक चुके हैं 63 विकेट

दीपक ने अब तक आईपीएल में 63 मैच खैले है। जिसमें उन्होंने 7.80 की इकनॉमी के साथ 59 विकेट हासिल किए हैं। इसके साथ दीपक ने भारत के लिए 20 मैचों मे 26 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान उन्होंने बल्ले से भी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है।

ये भी पढ़ें : IPL 2022: साउथ अफ्रीका ने आईपीएल को दिया तगड़ा झटका, BCCI स्मिथ से बात करने को मजबूर

जरूर देखें : Twitter पर क्यों trend कर रहा Boycott Chennai Super Kings? लोगों में बढ़ रही है 'नफरत'!

https://www.youtube.com/watch?v=DlbxfYiFlOo

Tags

Share this story