FIFA U-17 World Cup: पहली बार वर्ल्ड कप खेलने उतरेगा भारत,टीम की हुई घोषणा

 
FIFA U-17 World Cup: पहली बार वर्ल्ड कप खेलने उतरेगा भारत,टीम की हुई घोषणा

India FIFA U-17 World Cup Squad: भारतीय महिला अंडर-17 टीम के मुख्य कोच थॉमस डेनेरबी ने 11 अक्टूबर से यहां शुरू होने वाले फीफा अंडर-17 विश्व कप के लिए 21 सदस्यीय टीम (Indian Football Team)की घोषणा की. मेजबान भारत को ग्रुप ए में अमेरिका, मोरक्को और ब्राजील के साथ रखा गया है.

पहली बार विश्व कप का हिस्सा होगा भारत

भारत पहली बार विश्व कप का हिस्सा बनने जा रहा है.इस पर भारतीय टीम के कोच डेनेरबी ने कहा, ‘‘ यह सभी के लिए एक नयी स्थिति है. भारत ने इससे पहले कभी विश्व कप नहीं खेला है. यह पूरी तरह से अलग स्तर का खेल होगा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे पास सबको यह दिखाने का अनोखा मौका होगा कि हमने अच्छी तैयारी की है और कोई भी हमें आसानी से नहीं हरा सकता है.’’

WhatsApp Group Join Now

11 अक्टूबर से शुरू होगा भारतीय टीम का अभियान

भारतीय टीम 11 अक्टूबर को अमेरिका के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी. टीम इसके बाद 14 और 17 अक्टूबर को क्रमश: मोरक्को और ब्राजील के खिलाफ खेलगी. भारत के सभी मैच भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में होंगे.

https://twitter.com/IndianFootball/status/1577553982977105920?s=20&t=Mo-gUiN5vzW18AAkhNZNyw

यहां देखें India FIFA U-17 World Cup Squad:

गोलकीपर: मोनालिसा देवी मोइरंगथम, मेलोडी चानू कीशम, अंजलि मुंडा.

डिफेंडर: अस्तम उरांव, काजल, नकेता, पूर्णिमा कुमारी, वार्शिका, शिल्की देवी हेमम.

मिडफील्डर: बबीना देवी लिशम, नीतू लिंडा, शैलजा, शुभांगी सिंह.

फॉरवर्ड: अनीता कुमारी, लिंडा कॉम सर्टो, नेहा, रेजिया देवी लैशराम, शेलिया देवी लोकतोंगबम, काजोल ह्यूबर्ट डिसूजा, लावण्या उपाध्याय, सुधा अंकिता टिर्की.

ये भी पढ़ें: PKL 2022- सजने जा रहा है कबड्डी का अखाड़ा,देखें अपनी मनपसंद टीम के खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

Tags

Share this story