FIFA World Cup 2022: विवादस्पद गोल के बाद जापान और स्पेन के फैंस में सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग, जानें पूरी सच्चाई

 
FIFA World Cup 2022: विवादस्पद गोल के बाद जापान और स्पेन के फैंस में सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग, जानें पूरी सच्चाई

FIFA World Cup 2022: फीफा वर्ल्ड कप 2022  (FIFA World Cup 2022) में गुरूवार को जापान और स्पेन के बीच मैच खेला गया. इस आखिरी लीग राउंड मैच में जापान ने स्पेन को 2-1 से मात दी. इस मैच में जापान की ओर से एक गोल हुआ. जिसका फैसला VAR से किया गया था. ये गोल अब विवादों में घिर गया है और सोशल मीडिया पर हर कोई इसी गोल के बारे में बात कर रहा है.

ये मैच काफी ज्यादा रोमांचक रहा. जहां जापान की टीम में जीत हासिल की. इस विवादस्पद गोल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. जिसके फैंस काफी ज्यादा पंसद कर रहे हैं और वीडियो पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं.

गोल को लेकर फैंस में छिड़ी जंग

इस मैच में जापान का दूसरा गोल नियमों के विरूध था या नहीं इसे लेकर जोरदार बहर छिड़ गई है. अगर ये गोल नहीं दिया जाता तो शायद जापान को 2-1 से जीत नसीब नहीं हो पाती. इस दूसरे गोल को लेकर विवाद शुरू हो गया है. जहां कुछ फैंस का कहना है कि गोल नहीं दिया जाना चाहिए था वहीं कुछ का मानना है कि सही फैसला किया गया.

WhatsApp Group Join Now
https://twitter.com/sportbible/status/1598593306799362051?s=20&t=GUvw2Jt1fJCzwJC2AweI7g

क्या है पूरा विवाद

इस मैच में दोनों ही टीमें 1-1 से बराबरी पर थीं. तभी मैच के51वें मिनट में जापान के आए टनाका ने गोल किया. जिसके बाद जापान मैच जीत गई. गेंद गोल में जाने से पहले टचलाइन पर थी जहां से काओरू मितोमा ने शॉट खेला और गेंद को सीधा नेट के सामने पहुंच गई. जहां पर मौजूद टनाका ने कट करते हुए गेंद को गोला में डाला.

https://twitter.com/ChrisJames_90/status/1598425745533050903?s=20&t=GUvw2Jt1fJCzwJC2AweI7g

इसके बाद मैदान पर मौजूद रेफरी ने गोल नहीं दिया और फैसला VAR (Video Assistant Referee) पर छोड़ा गया. जिसके बाद VAR के तहत इस फैसले का पलटते हुए गोल दे दिया गया. VAR का मानना था कि गेंद हवा में थी और उसका कुछ हिस्सा लाइन के ऊपर था इसी वजह से गेंद को आउट ऑफ प्ले नहीं माना गया. जबिक मैच रेफरी का मानना था कि गेंद टचलाइन के बाहर चली गई थी जिसे वह आउट ऑफ प्ले (फिर से खेल शुरू होना) माना था.

https://twitter.com/HandofDeviI/status/1598458840047144961?s=20&t=hoTR5bIZnyfr47xZwQSG3Q

इस गोल को लेकर फैंस का कहना है कि गेंद टचलाइन से बाहर थी क्योंकि जिस कैमरा एंगल से मैच के दौरान दिखाया वहां से गेंद पूरी तरह बाहर नजर आ रही थी. ये गोल सही नहीं था. इसकी बदौलत स्पेन को हार का सामना करना पड़ा है.

https://twitter.com/ModKeita/status/1598410284967796744?s=20&t=GUvw2Jt1fJCzwJC2AweI7g
https://www.youtube.com/watch?v=1rj147mpHEo

ये भी पढ़ें: आया ना मजा! एगल देख लेफ्ट में मारी गोलकीपर छलांग, स्ट्राइकर ने मौके का फायदा उठाकर कर दिया खेला, देखें वीडियो

Tags

Share this story