FIFA World Cup 2022: ड्रॉ रहा कोरिया और उरूग्वे का मुकाबला, नही चल पाया लुइस सुआरेज का जादू

 
FIFA World Cup 2022: ड्रॉ रहा कोरिया और उरूग्वे का मुकाबला, नही चल पाया लुइस सुआरेज का जादू

FIFA World Cup 2022:  फीफा वर्ल्ड कप में गुरुवार का दिन भी अबतक रोमांचक मुकाबलों से भरा हुआ रहा है। जहां आज के दिन पहले मुकाबले में कैमरून को स्विट्जरलैंड ने 1-0 से हराया, वहीं दूसरे मुकाबले में साउथ कोरिया की टीम ने मजबूत उरूग्वे को ड्रॉ पर रोक दिया। इस मैच में उरूग्वे के स्टार स्ट्राइकर लुइस सुआरेज से फैंस को काफी उम्मीदें थी, लेकिन उनका जादू भी चल नहीं पाया।

ड्रॉ रहा कोरिया और उरूग्वे का मुकाबला

दक्षिण कोरिया और उरूग्वे ने फीफा विश्व कप के ग्रुप एच में अपना अभियान गोलरहित ड्रा से शुरू किया। एशियाई टीम के लिये एजुकेशन सिटी स्टेडियम में यह नतीजा संभवत: फायदेमंद होगा। इस मुकाबले में ड्रॉ रहने से एक बार फिर शुरुआती मुकाबलों में प्रबल दावेदार टीम उम्मीद के मुताबिक नतीजा नहीं हासिल कर पाई। अर्जेंटीना और जर्मनी को अपने शुरुआती मैचों में बड़े उलफटेर का सामना करना पड़ा था।

WhatsApp Group Join Now

FIFA World Cup 2022:

https://twitter.com/FIFAWorldCup/status/1595793803943841795?s=20&t=I4YqW6ruAjHsuc2SAst0fA

ये रहा मैच का हाल

दक्षिण कोरिया की टीम पूरे मैच में अपने से अनुभवी उरूग्वे टीम के खिलाफ गोल करने के करीब पहुंचती दिखी। टीम के फॉरवर्ड सोन हेयुंग मिन अपनी बायीं आंख के चोटिल ‘सॉकेट’ को बचाने के लिए मास्क पहने थे। दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी मैच के दौरान काफी फुर्ती से भरे थे और मैच शुरू होते ही गोल करने की कोशिश में दिखे।

हालांकि मैच के दौरान गोल करने के कुछ ही मौके बने जिसमें उरूग्वे को सबसे अच्छा मौका 43वें मिनट में डिएगो गोडिन के जरिये और 89वें मिनट में फेडेरिको वालवर्डे की बदौलत मिला। उरूग्वे की टीम अब पुर्तगाल से भिड़ेगी जबकि दक्षिण कोरिया का सामना घाना से होगा।

ये भी पढ़ें: FIFA World Cup 2022- 92 साल के इतिहास में दो बार हुई चोरी, जानें क्या है फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी का इतिहास

Tags

Share this story