FIFA World Cup 2022: यूरोपीय देश हुए नाराज, जानें क्या है मौसम को लेकर विवाद

 
FIFA World Cup 2022: यूरोपीय देश हुए नाराज, जानें क्या है मौसम को लेकर विवाद

FIFA World Cup 2022: फीफा वर्ल्ड कप 2022 का आयोजन कतर में होने वाला है।  20 नवंबर से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में 32 देश हिस्सा लेगें। इन देशों को 8 ग्रुप में बांटा गया है। प्रत्येक ग्रुप में 4 टीमें हैं।कतर को फीफा विश्व कप 2022 की मेजबानी मिलने के साथ ही विवाद शुरू हो गया था। कई शीर्ष खिलाड़ी भी इस मुस्लिम देश को मेजबानी देने का विरोध कर चुके हैं।

FIFA World Cup 2022: यूरोपीय देश हुए नाराज, जानें क्या है मौसम को लेकर विवाद

बारह साल पहले 2010 में फुटबाल की शीर्ष संस्था फीफा कतर को यह समझकर मेजबानी देने का फैसला किया था कि टूर्नामेंट गर्मियों में आयोजित होगा, लेकिन उस समय वहां का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहता है। 2015 में फीफा ने नवंबर-दिसंबर में टूर्नामेंट कराने की सिफारिश की, जिसको लेकर काफी आलोचना हुई।

WhatsApp Group Join Now

FIFA World Cup 2022 में हुआ समय का टकराव

आमतौर पर विश्व कप का आयोजन जून-जुलाई में होता है। लेकिन पहली बार होगा कि यह टूर्नामेंट नवंबर-दिसंबर में यह खेला जाएगा। दरअसल, यह समय होता है जब यूरोप में शीर्ष फुटबाल लीग खेली जाती हैं। फुटबाल क्लबों को अपने अभियान पर विराम लगाकर खिलाडि़यों को विश्व कप में खेलने की अनुमति देनी पड़ी। वहीं, लगातार क्लब फुटबाल खेल रहे खिलाडि़यों को राष्ट्रीय टीमों के साथ तैयारी का समय भी नहीं मिला।

कतर को मेजबानी देना एक खराब फैसला

लीवरकुसेन एक और जर्मन फुटबाल क्लब ने कतर में विश्व कप आयोजित करने का विरोध किया है। एफसी लीवरकुसेन ने कहा, कतर को मेजबानी नहीं देनी चाहिए थी। बोली लगाने वाले देशों में कतर सबसे कम उपयुक्त था। फीफा की आडिट रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। आठ में से सात विश्व कप स्टेडियम नए बनाए गए हैं क्योंकि कतर में फुटबाल संस्कृति है ही नहीं।

FIFA World Cup 2022: यूरोपीय देश हुए नाराज, जानें क्या है मौसम को लेकर विवाद

FIFA World Cup 2022 में खेलने वाली 32 टीमों की लिस्ट--

  • कतर
  • ईरान
  • दक्षिण कोरिया
  • सउदी अरब
  • जापान
  • ऑस्ट्रेलिया
  • जर्मनी
  • डेनमार्क
  • फ्रांस
  • बेल्जियम
  • यूरोप
  • क्रोएशिया
  • स्पेन
  • सर्बिया
  • इंग्लैंड
  • नीदरलैंड
  • स्विट्ज़रलैंड
  • पुर्तगाल
  • पोलैंड
  • वेल्स
  • ब्राज़ील
  • अर्जेंटीना
  • इक्वाडोर
  • उरुग्वे
  • घाना
  • सेनेगल

ये भी पढ़ें: FIFA World Cup 2022- जानें फीफा का पूरा इतिहास, कब हुआ शुरू और भारत ने कब किया था आखिरी बार क्वालिफाई

Tags

Share this story