FIFA World Cup 2022: पुर्तगाल को क्वार्टर फाइनल में पहुंचाना चाहेंगे रोनाल्डो, देखें आज होने वाले मुकाबलों की लिस्ट

 
FIFA World Cup 2022: पुर्तगाल को क्वार्टर फाइनल में पहुंचाना चाहेंगे रोनाल्डो, देखें आज होने वाले  मुकाबलों की लिस्ट

FIFA World Cup 2022: कतर में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप में राउंड ऑफ 16 का दौर जारी है और हर रोज कई बेहतरीन मैच हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज इस स्टेज का आखिरी दिन है और दो रोमांचक मैच खेले जाने वाले हैं। आज मैदान पर दुनिया के सबसे मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी अपना जलवा बिखेरेंगे और अपनी टीम को क्वार्टर फाइनल में ले जाने की पूरी कोशिश करेंगे। पहला मुकाबला मोरक्को और स्पेन के बीच है। यह मैच रात साढ़े आठ बजे शुरू होगा। वहीं, दूसरे मैच में पुर्तगाल की टीम स्विट्जरलैंड से भिड़ेगी। यह मुकाबला देर रात साढ़े 12 बजे शुरू होगा।

FIFA World Cup 2022 Todays Match: ये है आज के मैच

1. मोरक्को vs स्पेन – रात 8:30 बजे

2. पुर्तगाल vs स्विट्जरलैंड – देर रात 12:30 बजे

1. मोरक्को vs स्पेन

फीफा वर्ल्ड कप 2022 के राउंड ऑफ 16 में आज पहला मुकाबला स्पेन और मोरक्को के बीच खेला जाएगा। इस मैच में पहले से ही वर्ल्ड चैंपियन स्पेन का पड़ला भारी नजर आ रहा है जो कि बेहतरीन लय में नजर आ रही है। हालांकि मोरक्को भी बड़े उलटफेर के काबिल है। मोरक्को ने ग्रुप स्टेज में बेल्जियम को 2-0 और कनाडा को 2-1 से हराया था।

WhatsApp Group Join Now

वहीं, क्रोएशिया के खिलाफ 0-0 से ड्रॉ खेला था। स्पेन को ग्रुप स्टेज में जापान के खिलाफ 1-2 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। यह टीम लगातार दूसरे उलटफेर से बचना चाहेगी और जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेगी।

2. पुर्तगाल vs स्विट्जरलैंड

फीफा वर्ल्ड कप 2022 के राउंड ऑफ 16 में आज दूसरा मैच पुर्तगाल और स्विट्जरलैंड के बीच खेला जाएगा। इस मैच में पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपना जलवा बिखेरना चाहेंगे। वे अब तक इस वर्ल्ड कप में अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं और वे मेसी और एमबापे की तरफ चमकना चाहेंगे। रोनाल्डो ने अब तक नॉकआउट स्टेज में एक भी गोल नहीं किया है वे इस दाग को भी हटाना चाहेंगे।

फीफा विश्व कप में पुर्तगाल ने पहले मैच में घाना को 3-2 के अंतर से हराया था। वहीं, दूसरे मैच में उरुग्वे के खिलाफ 2-0 से जीत हासिल कर नॉकआउट राउंड में अपनी जगह पक्की की थी। हालांकि, तीसरे मैच में दक्षिण कोरिया ने रोनाल्डो की टीम को 2-1 से हराया।

वहीं स्विट्जरलैंड ने पहले मैच में कैमरून को 1-0 के अंतर से हराया था। दूसरे मैच में ब्राजील के खिलाफ स्विट्जरलैंड को 0-1 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। तीसरे मैच में सर्बिया पर 3-2 की जीत के साथ ही यह टीम प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई।

ये भी पढ़ें: आया ना मजा! एगल देख लेफ्ट में मारी गोलकीपर छलांग, स्ट्राइकर ने मौके का फायदा उठाकर कर दिया खेला, देखें वीडियो

Tags

Share this story