{"vars":{"id": "109282:4689"}}

FIFA World Cup 2022: स्टेफनी फ्रेपर्ट ने रचा इतिहास, पुरूषों के विश्वकप में दायित्व संभालने वाली पहली महिला अधिकारी बनी

 

FIFA World Cup 2022: फ्रांस की रेफरी स्टेफनी फ्रेपर्ट(Stephanie Frappart) पुरुषों के फीफा विश्वकप में दायित्व संभालने वालीं पहली महिला अधिकारी बन गईं। उन्होंने मेक्सिको और पोलैंड के बीच हुए ग्रुप सी मुकाबले में चौथे अधिकारी के रूप में दायित्व संभाला। पुरुषों के फीफा विश्वकप में पहली बार तीन महिला रेफरियों को शामिल किया गया है। दो अन्य रवांडा की सलीमा मुकानसांगा और जापान की यामाशिता हैं।

FIFA World Cup 2022 में चुने गए हैं इतने रेफरी

कतर में हो रहे फीफा विश्व कप 2022 के लिए कुल 36 रेफरी चुने गए हैं। इनमें तीन महिला रेफरी शामिल हैं। इसके अलावा 69 असिस्टेंट रेफरी भी चुने गए हैं, जिसमें ब्राजील की नुजा बैक, मैक्सिको की करेन डियाज मदीना और अमेरिकी कैथरीन नेस्बिटा शामिल हैं। 

https://twitter.com/FIFAWWC/status/1595375340246933508?s=20&t=NMib9eVgKlOqlX8XjW4zgQ

स्टेफनी इससे पहले भी संभाल चुकी है ये दायित्व

38 साल की स्टेफनी 2020 में पुरुष चैंपियंस लीग में भी पहली महिला रेफरी बनी थी। यह मैच जुवेंटस अैर डायनमो कीव के बीच खेला गया था। वह लीग-1, यूरोपा लीग, पुरुष विश्वकप क्वालिफाइंग में भी दायित्व संभाल चुकी हैं।

फ्रैपर्ट इससे पहले विश्व कप के क्वालीफाइंग राउंड और चैंपियंस लीग में पुरुषों के मैच में रेफरी रही हैं। उन्होंने 2019 महिला विश्व कप फाइनल में भी रेफरी की जिम्मेदारी संभाली थी। इस साल के पुरुषों के फ्रेंच कप फाइनल में फ्रैपर्ट रेफरी थीं।

मैच हुआ ड्रॉ पर खत्म

मेक्सिको और पोलैंड के मैच में दोनों टीमें गोल नहीं कर पाईं और अंत में यह मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। इस मैच में पोलैंड के कप्तान रॉबर्ट लेवनडॉस्की पेनल्टी पर गोल नहीं कर पाए। इसी वजह से उनकी टीम को एक अंक के साथ संतोष करना पड़ा।

ये भी पढ़ें: FIFA World Cup 2022- भारी विरोध के बावजूद कतर में हो रहा विश्वकप का आयोजन, फाइनल में 15 लाख प्रशंसकों के आने की उम्मीद