FIFA World Cup 2022: Pele के नाम है ये खास रिकार्ड, पिछले 68 साल से है कायम

 
FIFA World Cup 2022: Pele के नाम है ये खास रिकार्ड, पिछले 68 साल से है कायम

FIFA World Cup 2022: कतर में फीफा विश्व कप का आगाज रविवार (20 नवंबर) को होने जा रहा है। यह टूर्नामेंट पहली बार किसी मिडिल-ईस्ट देश में हो रहा है। साथ ही पहली बार इसका आयोजन नवंबर-दिसंबर में होगा। विश्व कप में हर साल कई रिकॉर्ड बनते हैं और कई टूटते हैं। इनमें कुछ ऐसे हैं जो लंबे समय से कायम हैं। महान फुटबॉलर ब्राजील के पेले का 68 साल पुराना रिकॉर्ड अब तक नहीं टूटा हैं।

Pele गोल करने वाले सबसे युवा फुटबॉलर: 

ब्राजील के पूर्व खिलाड़ी पेले विश्व कप में गोल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं। उन्होंने 17 साल 239 दिन की आयु में वेल्स के खिलाफ 19 जून 1958 गोल किया था। पेले का यह रिकॉर्ड 68 साल से कायम है। तब उन्होंने मैक्सिको के मैनुअल रोसास का रिकॉर्ड तोड़ा था। रोसास ने अर्जेंटीना के खिलाफ  19 जुलाई 1930 को 18 साल, 93 दिन की आयु में गोल दागा था।

WhatsApp Group Join Now

पेले विश्व कप में हैट्रिक गोल दागने वाले सबसे युवा खिलाड़ी: 

पेले विश्व कप में गोल करने के साथ-साथ हैट्रिक गोल करने वाले भी सबसे युवा फुटबॉलर हैं। उन्होंने 1958 विश्व कप के सेमीफाइनल में फ्रांस के खिलाफ हैट्रिक दागा था। उन्होंने इस मैच से पांच दिन पहले वेल्स के खिलाफ गोल किया था। तब वह गोल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। फ्रांस के खिलाफ हैट्रिक दागने के दिन उनकी आयु 17 साल 244 दिन थी। अब तक पेले के अलावा कोई भी फुटबॉलर 19 वर्ष से कम आयु में विश्व कप के मैच में हैट्रिक गोल नहीं कर सका है।

FIFA World Cup 2022: Pele के नाम है ये खास रिकार्ड, पिछले 68 साल से है कायम

यह खास रिकॉर्ड भी Pele के नाम: 

पेले विश्व कप फाइनल में गोल करने वाले भी सबसे युवा खिलाड़ी हैं। उन्होंने 1958 में स्वीडन के खिलाफ इतिहास रचा था। पेले ने खिताबी मुकाबले में दो गोल किए थे। ब्राजील वह मुकाबला 5-2 से जीता था। उन्होंने टूर्नामेंट में कुल छह गोल किए थे। 20 साल से कम उम्र में विश्व कप फाइनल में गोल करने वाले दूसरे खिलाड़ी फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे हैं। एम्बाप्पे ने 2018 में क्रोएशिया के खिलाफ गोल किया था। उनकी टीम फाइनल 4-2 से जीती थी। उस दिन एम्बाप्पे की आयु 19 साल 207 दिन थी।

मेसी-रोनाल्डो नॉकआउट में नहीं कर सके हैं गोल: 

मौजूदा दौर के दो महानतम खिलाड़ी अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी और पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपना पांचवां विश्व कप खेलेंगे। मेसी ने चार वर्ल्ड कप में 19 मैच खेले हैं। इस दौरान छह गोल दागे हैं। उनके सारे गोल ग्रुप दौर में भी आए हैं। इनमें से तीन गोल तो सिर्फ नाइजीरिया के खिलाफ किए हैं। रोनाल्डो की बात करें तो उन्होंने 17 मैचों में सात गोल किए हैं। इनमें से स्पेन के खिलाफ 2018 की हैट्रिक भी शामिल है। पिछले विश्व कप में रोनाल्डो ने हैट्रिक सहित कुल चार गोल किए थे।

ये भी पढ़ें: FIFA World Cup 2022- जानें फीफा का पूरा इतिहास, कब हुआ शुरू और भारत ने कब किया था आखिरी बार क्वालिफाई

Tags

Share this story