Hockey Mens World Cup 2023: क्रिकेट जगत के इन सितारों ने हॉकी टीम को विश्व कप के लिए इस अंदाज में दीं बधाई, देखें

 
Hockey Mens World Cup 2023: क्रिकेट जगत के इन सितारों ने हॉकी टीम को विश्व कप के लिए इस अंदाज में दीं बधाई, देखें

Hockey Mens World Cup 2023: भारतीय सरजमीं पर हॉकी विश्व कप 2023 (Hockey Men’s World Cup 2023) का अभियान 13 जनवरी से शुरू हो गया है. इस टूर्नामेंट आज से 4 ग्रुप में 16 टीमों विजेता बनने के लिए दम खम दिखाने वाली है. ये टूर्नामेंट भुवनेश्वर और राउरकेला में 13-29 जनवरी तक खेला जाने वाला है.

जहां आज टीम इंडिया अपना पहला मैच खेलने वाली है.भारत की टीम स्पेन के साथ दो-दो हाथ करती हुई नजर आएगी. ये मैच शाम 7 बजे से खेला जाएगा. ये मैच राउरकेला के मैदान पर खेला जाएगा. इस मैच से पहले भारत के क्रिकेटर्स ने हॉकी टीम को जोर शोर से बधाई दी है.

विराट समेत इन खिलाड़ियों ने दी बधाई

भारत के स्टार और पूर्व कप्तान बल्लेबाज विराट कोहली ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा, विश्व कप के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम को मेरी शुभकामनाएं. खेलो और आनंद लो. हम सब टीम का सपोर्ट कर रहे हैं. गुड लक.

WhatsApp Group Join Now
https://twitter.com/imVkohli/status/1613747772095893509?s=20&t=7lz3WJV7HnBK74VrWxIVfg

वहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिगेज ने भारतीय टीम के लिए एक वीडियो शेयर की और कैप्शन में लिखा कि जीतेगा भाई जीतेगा इंडिया जीतेगा. मैं हॉकी विश्व कप में टीम इंडिया को चीयर करने के लिए बेकरार हूं.

https://twitter.com/JemiRodrigues/status/1613536253189967876?s=20&t=cWickZqAVsjlMc-o9pmfJg

भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने ट्विट कर लिखा, भारतीय पुरुष हॉकी टीम को हॉकी विश्व कप के लिए शुभकामनाएं. हम सब आपकी जय-जयकार करेंगे. चक दे!

https://twitter.com/sachin_rt/status/1613782979079442435?s=20&t=8RWpUUZLd7gtv8fNbl7PPw

इसके अलावा स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा, तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और कोच वीवीएस लक्ष्मण ने भी हॉकी टीम को शुभकामनाएं दी.

https://twitter.com/imjadeja/status/1613527479255453697?s=20&t=7ZwpEs5ewZv208Ed9Lq16w
https://twitter.com/VVSLaxman281/status/1613747126135328769?s=20&t=UTasSkufiUGZ-7yeLd_1Xw

भारत का सफऱ

भारतीय टीम ने एकमात्र वर्ल्ड कप 1975 में कुआलालम्पुर में अजितपाल सिंह की कप्तानी में जीता था. उसके बाद से टीम सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच सकी है. भारत 1978 से 2014 तक ग्रुप चरण से आगे नहीं जा सका. पिछली बार भी भुवनेश्वर में हुए वर्ल्ड कप में भारत क्वार्टर फाइनल से ही बाहर हो गई थी.

ये भी पढ़ें : Hockey Mens World Cup 2023: भारत का ये खिलाड़ी बना सकता है टीम को विश्व विजेता, देखें लिस्ट

Tags

Share this story