IND vs SL Asia Cup Final: श्रीलंका से मिला भारत को 66 रनों का लक्ष्य, रेणुका, रणा और गायकवाड़ ने माचाई तबाही

 
IND vs SL Asia Cup Final: श्रीलंका से मिला भारत को 66 रनों का लक्ष्य, रेणुका, रणा और गायकवाड़ ने माचाई तबाही

IND vs SL Asia Cup Final: भारत और श्रीलंका (IND VS SL) के बीच महिला एशिया कप 2022 (Women’s Asia Cup 2022) का फाइनल मैच खेला जा रहा है. इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 65 रन बनाए. जिसमें से आखिरी 10 रन आखिरी ओवर में आए. भारत को एशिया कप जीतने के लिए अब 66 रन बनाने होंगे.

श्रीलंका की भारतीय गेंदबाजों ने तोड़ी कमर

श्रीलंका को पहला झटका 2.4 ओवर में गंवाया. टीम की कप्तान चमारी अटापट्टू 12 गेंदों में 6 रन बनाकर रन आउट हो गई. इसके बाद श्रीलंका को एक के बाद एक 4 झटके लगे. चमारी के बाद अनुष्का संजीवनी भी 2 रन बनाकर रन आउट हो गई.

https://twitter.com/BCCIWomen/status/1581190003547258885?s=20&t=ldC-m9PgQBEz_I3OFWiMjQ

इसके बाद 9 रन के स्कोर पर ही श्रीलंका ने अपने 2 और विकेट गंवा दिए. हर्षिता मडावी 1, हासिनि परेरा 0 और कविशा दिल्हारी 1 ओशाडी रणसिंघे 13, मालशा शेहनी 0 रन बनाकर पवेलियन लौट गई.

WhatsApp Group Join Now

श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा रन 13 रन ओशाडी रणसिंघे ने बनाया. भारत के लिए रेणुका सिहं ने 3 और स्नेहा रणा और राजेश्वरी गायकवाड़ ने 2-2 विकेट झटके हैं.

https://twitter.com/BCCIWomen/status/1581192398612275200?s=20&t=ldC-m9PgQBEz_I3OFWiMjQ

भारत और श्रीलंका की अनुमानित प्लेइंग 11

भारत

  • हरमनप्रीत कौर (कप्तान)
  • स्मृति मंधाना
  • शैफाली वर्मा
  • जेमिमा रोड्रिग्स
  • दयालन हेमलता
  • दीप्ति शर्मा
  • ऋचा घोष
  • स्नेह राणा
  • पूजा वस्त्राक
  • रेणुका ठाकुर
  • राजेश्वरी गायकवाड़

श्रीलंका

  • चमारी अट्टापट्टू (कप्तान)
  • अनुष्का संजीवनी (विकेट कीपर)
  • हर्षिता मडावी
  • हासिनि परेरा
  • नीलाक्षी डी सिल्वा
  • कविशा दिल्हारी
  • मालशा शेहनी
  • ओशाडी रणसिंघे
  • सुगन्धिका कुमारी
  • इनोका राणावीरा
  • अचिनि कुलसूर्य्या

ये भी पढ़ें : Women’s Asia Cup 2022: अपने दमदार खेल से भारत को ट्रॉफी दिला सकतीं हैं ये 4 खिलाड़ी, जानें इनके धमाकेदार आंकड़े

Tags

Share this story