{"vars":{"id": "109282:4689"}}

IPL 2023 Auction: आईपीएल नीलामी में धड़ाधड़ बिक रहे हैं खिलाड़ी, जानें कौन गया कितने में किसके पास

 

IPL 2023 Auction: कोच्चि के ग्रैंड हयात होटल (Grand Hyatt Hotel Kochi) में आईपीएल 2023 का मिनी ऑक्शन जारी है. आईपीएल (IPL 2023) ऑक्शन की लाइव प्रकिया में कई खिलाड़ियों के लिए सभी 10 टीमों के मालिकों के बीच टक्कर देखने को मिल रही है. जहां इस दिन की सबसे पहली बोली केन विलियमसन के लिए लगी. तो आइए जानते हैं कौन बड़ा खिलाड़ी किस टीम का हिस्सा बना है.

गुजरात के हुए विलियमसन

केन विलियमसन (2 करोड़) - गुजरात टाइटंस : गुजरात के अलावा किसी अन्य फ्रेंचाइजी ने विलियमसन बोली नहीं दिखाई. गुजरात टाइटंस ने बेस प्राइस पर उ केन विलियमसन गुजरात टाइटंस को खरीद लिया.

अग्रवाल और हैरी को एसआरएच ने खरीदा

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पहले हैरी ब्रूक को 13.25 करोड़ रूपये में फिर मंयक अग्रवाल को 8.25 करोड़ में खरीद कर अपनी टीम में शामिल किया.

https://twitter.com/StarSportsIndia/status/1606224324376924160?s=20&t=0CxUPFfBrtn7uNjpv7gi4A

चेन्नई में नजर आएंगे रहाणे

अजिंक्य रहाणे को चेन्नई सुपर किंग्स ने बेस प्राइस 50 लाख पर खरीद कर पहला प्लेयर टीम के लिए खरीदा.

सैम करन पर लगी जमकर बोली

सैन करन के लिए कई टीमें के बीच कड़ी बोली देखी गई. चेन्नई सुपर किंग्स सैम करन को अपनी टीम में लाने के लिए पंजाब किंग्स से लड़ाई लड रही है. सैम करन के लिए 100 करोड़ से उपर बोली पहुंच गई. ये बोली आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी बोली है. 18 करोड़ पर पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियसन के बीच जंग देखने को मिली. चेन्नई की टीम भी पीछे छूट गए. सैम करन आईपीएल इतिहास के सबसे मंहगे खिलाड़ी रहे. उन्हें 18 करोड़ 50 लाख में पंजाब किंग्स ने अपनी टीम में शामिल किया.

सैम कुर्रन: पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ 50 लाख रूपये में ख़रीदा

https://twitter.com/StarSportsIndia/status/1606228010364829696?s=20&t=jeBWC9Jx0D8HUZLrlFKiHw

पंजाब किंग्स ने जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा को 50 लाख में खरीद लिया.

कैमरून ग्रीन दूसरे मंहगे खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन सैम कुरैन के बाद कुछ ही घंटों में आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए है. ये ग्रीन का पहला आईपीएल होगा. ग्रीन के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने भी काफी दिलचस्पी दिखाई. मुंबई इंडियंस लगातार उन पर अन्य टीमों के बाद अपनी राशि बढ़ाती चली गई. दिख रहा था कि कैमरून ग्रीन को लेने के लिए मुंबई आगे तक जाएगी, दिल्ली ने भी हार मानी और 17 करोड़ 50 लाख रूपये के साथ ग्रीन मुंबई इंडियंस के हुए.

https://twitter.com/StarSportsIndia/status/1606231763570724865?s=20&t=jeBWC9Jx0D8HUZLrlFKiHw

चेन्नई सुपर किंग्स के हुए स्टोक्स

चेन्नई सुपर किंग्स ने बेन स्टोक्स को खरीद लिया है. चेन्नई ने 6 करोड़ 25 लाख रूपये में खरीदा. इस ऑक्शन में स्टोक्स पर एक बड़ी रकम लगाईं जाएगी. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए स्टोक्स अभी तक के इतिहास में सबसे महंगे प्लेयर बन गए हैं. पिछले साल 16 करोड़ के साथ जडेजा सबसे महंगे प्लेयर बने थे, इस बार स्टोक्स ने वो रिकॉर्ड तोड़ दिया है. चेन्नई के लिए स्टोक्स सबसे महंगे प्लेयर बन गए हैं.

https://twitter.com/StarSportsIndia/status/1606232935144624128?s=20&t=jeBWC9Jx0D8HUZLrlFKiHw
  • वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जेसन होल्डर को राजस्थान रॉयल्स ने 5 करोड़ 75 लाख में खरीद लिया है.
https://twitter.com/StarSportsIndia/status/1606229489653989377?s=20&t=jeBWC9Jx0D8HUZLrlFKiHw
  • निकोलस पूरन को लखनऊ सुपर जाइंट्स 16 करोड़ में खरीदा
  • हैनरिक क्लासन को सनराइजर्स हैदराबाद ने 5.25 करोड़ में खरीदा
  • फिल सॉल्ट को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ में खरीदा
  • रीस टॉप्ली को रॉयल चेलैंजर्स बैंगलोर ने1.90 करोड़ में खरीदा
  • जयदेव उनादकट को लखनऊ सुपर जाइंट्स ने 50 लाख में खरीदा
  • जाय रिचर्डसन को मुंबई इंडियंस ने 1.50 करोड़ में खरीदा
  • इशांत शर्मा को दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख में खरीदा
  • आदिल रशीद को सनराइजर्स हैदराबाद ने 2 करोड़ में खरीदा
  • मयंक मार्कंडेय को सनराइजर्स हैदराबाद ने 50 लाख में खरीदा
  • शाइक रशिद को चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 लाख में खरीदा
  • विव्रांत शर्मा को सनराइजर्स हैदराबाद ने 2.60 लाख में खरीदा
  • समर्थ व्यास को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 लाख में खरीदा
  • रिंकू सिंह को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 लाख में खरीदा
  • निशांत सिंधु को चेन्नई सुपर किंग्स ने 60 लाख में खरीदा
  • एन जगदीसन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 90 लाख में खरीदा
  • केएस भरत को गुजरात टाइटंस ने 1.20 करोड़ में खरीदा
https://twitter.com/StarSportsIndia/status/1606253993356771328?s=20&t=nKN_7k3LD8EmXOwkxjkbGQ
  • उपेंद्र सिंह को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 लाख में खरीदा
  • वैभव अरोड़ा को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 60 लाख में खरीदा
  • यश ठाकुर को लखनऊ सुपर जाइंट्स ने 45 लाख में खरीदा
  • शिवम मावी को गुजरात टाइटंस ने 6 करोड़ में खरीदा
  • मुकेश कुमार को दिल्ली कैपिटल्स ने 5.50 करोड़ में खरीदा
  • मनीष पांडये को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ 40 लाख रूपये में खरीदा
  • गुजरात टाइटंस ने मोहित शर्मा को 50 लाख खरीदा
  • जोशुआ लिटिल को गुजरात टाइटंस ने 4 करोड़ 40 लाख के साथ खरीदा
  • लखनऊ सुपर जायंट्स ने अमित मिश्रा को उनके बेस प्राइस 50 लाख रूपये में ख़रीदा
  • पीयूष चावला को मुबंई इंडियंस ने 50 लाक में खरीदा
https://twitter.com/RCBTweets/status/1606269019740217344?s=20&t=ku1lUrjsZ853dyjSLhxzZQ

हरप्रीत भाटिया को पंजाब किंग्स ने 40 लाख रुपये में खरीदा.
मनोज भंडागे को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 20 लाख रुपये में खरीदा.
मयंक डागर को सनराइजर्स हैदराबाद ने 1.80 करोड़ रुपये में खरीदा.
डुआन यानसेन को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये में खरीदा.
प्रेरक मांकड को लखनऊ सुपरजाएंट्स ने 20 लाख रुपये में खरीदा.
विकेटकीपर बल्लेबाज डोनोवन फरेरा को राजस्थान रॉयल्स ने 50 लाख रुपये में खरीदा.
उर्विल पटेल को गुजरात टाइटंस ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीद लिया.
विष्णु विनोद को मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीद लिया.
विद्वत कावेरप्पा को पंजाब किंग्स ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा.
राजन कुमार को 70 लाख रुपये में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा.

अनसोल्ड खिलाड़ी - नहीं बिके

दक्षिण अफ्रीका के रिली रोसो, इंग्लैंड के जो रूट, बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन, बाग्लादेश के लिटन दास, श्रीलंका के कुशल मेंडिस, टॉम बेंटन, इंग्लैंड के क्रिस जॉर्डन, एडम मिल्न, अकील हौसेन, ऑस्ट्रेलिया के एडम जैम्पा, साउथ अफ्रीका के तबरेज शम्सी, अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान, पर किसी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई. वो बिना बिके ही रह गए.

ये भी पढ़ें : उड़ता वॉर्नर! पहले रोका सिक्स और अगले ओवर में हैरतअंगेज कैच कर डी सिल्वा को किया चलता, देखें वीडियो