IPL 2023 Auction: सैम कुरेन ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, बने IPL इतिहास के सबसे मंहगे खिलाड़ी, जानें किसकी लगीं तीन बड़ी बोलियां

 
IPL 2023 Auction: सैम कुरेन ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, बने IPL इतिहास के सबसे मंहगे खिलाड़ी, जानें किसकी लगीं तीन बड़ी बोलियां

IPL 2023 Auction: इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 16वें सीजन के लिए कोच्चि में मिनी ऑक्शन जारी है. इस ऑक्शन के लिए कुल 405 खिलाड़ियों का चयन किया गया है. जिनमें से कुछ खिलाड़ियों को इस निलामी के जरिए सभी 10 टीमें अपनी स्क्वॉड में शामिल करेंगी. इस ऑक्शन में एक सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला.

कुरेन, ग्रीन और स्टोक्स ने मारी बाजी

इस ऑक्शन में इंग्लैंड और विश्व विजेता टीम के शानदार ऑलराउंडर सैम कुरैन (Sam Curran) के लिए सबसे बड़ी बोली लगी. उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन दूसरे बड़ी बोली वाले खिलाड़ी बने. इसके बाद तीसरे मंहगे खिलाड़ी इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स बने.

WhatsApp Group Join Now

सैम करन पर लगी जमकर बोली

सैन करन के लिए कई टीमें के बीच कड़ी बोली देखी गई. चेन्नई सुपर किंग्स सैम करन को अपनी टीम में लाने के लिए पंजाब किंग्स से लड़ाई लड रही है. सैम करन के लिए 100 करोड़ से उपर बोली पहुंच गई. ये बोली आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी बोली है. 18 करोड़ पर पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियसन के बीच जंग देखने को मिली. चेन्नई की टीम भी पीछे छूट गए. सैम करन आईपीएल इतिहास के सबसे मंहगे खिलाड़ी रहे. उन्हें 18 करोड़ 50 लाख में पंजाब किंग्स ने अपनी टीम में शामिल किया.

IPL 2023 Auction: सैम कुरेन ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, बने IPL इतिहास के सबसे मंहगे खिलाड़ी, जानें किसकी लगीं तीन बड़ी बोलियां

कैमरून ग्रीन दूसरे मंहगे खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन सैम कुरैन के बाद कुछ ही घंटों में आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए है. ये ग्रीन का पहला आईपीएल होगा. ग्रीन के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने भी काफी दिलचस्पी दिखाई. मुंबई इंडियंस लगातार उन पर अन्य टीमों के बाद अपनी राशि बढ़ाती चली गई. दिख रहा था कि कैमरून ग्रीन को लेने के लिए मुंबई आगे तक जाएगी, दिल्ली ने भी हार मानी और 17 करोड़ 50 लाख रूपये के साथ ग्रीन मुंबई इंडियंस के हुए. ये मुंबई के इतिहास की सबसे बड़ी बोली है. उन्होंने इससे पहले ईशान किशन के लिए 15.25 लाख की बोली लगाई थी.

चेन्नई सुपर किंग्स के हुए स्टोक्स

चेन्नई सुपर किंग्स ने बेन स्टोक्स को खरीद लिया है. चेन्नई ने 6 करोड़ 25 लाख रूपये में खरीदा. इस ऑक्शन में स्टोक्स पर एक बड़ी रकम लगाईं जाएगी. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए स्टोक्स अभी तक के इतिहास में सबसे महंगे प्लेयर बन गए हैं. पिछले साल 16 करोड़ के साथ जडेजा सबसे महंगे प्लेयर बने थे, इस बार स्टोक्स ने वो रिकॉर्ड तोड़ दिया है. चेन्नई के लिए स्टोक्स सबसे महंगे प्लेयर बन गए हैं.

IPL 2023 Auction: सैम कुरेन ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, बने IPL इतिहास के सबसे मंहगे खिलाड़ी, जानें किसकी लगीं तीन बड़ी बोलियां

कुरेन और ग्रीन ने तोड़ा मॉरिस रिकॉर्ड

इससे पहले क्रिस मॉरिस आईपीएल इतिहास के सबसे मंहगे खिलाड़ी थे. साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को आईपीएल 2021 में राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था.

मॉरिस ने तोड़ा था युवराज का रिकॉर्ड

क्रिस मॉरिस से पहले भारत के ऑलराउंडर युवराज सिंह आईपीएल इतिहास के सबसे मंहगे खिलाड़ी थी. युवराज को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 2015 में 16 करोड़ में खरीदा था. उस आईपीएल मॉरिस इस टूर्नामेंट का हिस्सा नही थे.

IPL 2023 Auction: सैम कुरेन ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, बने IPL इतिहास के सबसे मंहगे खिलाड़ी, जानें किसकी लगीं तीन बड़ी बोलियां
Credit - Twitter

पैट कमिंस (15.5 करोड़ रुपये) - 2020, कोलकाता नाइट राइडर्स

ईशान किशन (15.25 करोड़ रुपये) - 2022, मुंबई इंडियंस

काइल जेमिसन (15 करोड़ रुपये) - 2021, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

ये भी पढ़ें : उड़ता वॉर्नर! पहले रोका सिक्स और अगले ओवर में हैरतअंगेज कैच कर डी सिल्वा को किया चलता, देखें वीडियो

Tags

Share this story