ICC Cricket Rules 2022: इंटरनेशनल क्रिकेट में टी-20 वर्ल्डकप से पहले बदल जाएंगे ये नियम, देखें पूरी डिटेल

 
ICC Cricket Rules 2022: इंटरनेशनल क्रिकेट में टी-20 वर्ल्डकप से पहले बदल जाएंगे ये नियम, देखें पूरी डिटेल

ICC Cricket Rules 2022: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। जिसके तहत 1 अक्टूबर 2022 से क्रिकेट के कई नियम (Cricket Rules and Regulations) बदल जाएंगे। एमसीसी (MCC) ने कुछ वक्त पहले ही इन नियमों में बदलाव के सुझाव दिए थे, जिनको अब स्वीकर कर लिया गया है। ये नियम टी-20 वर्ल्डकप 2022 से पहले ही लागू कर दिए जाएंगे।

आइए जानते हैं क्या हैं ये नए नियम

(Law 18.11) – इस नियम के तहत कैच आउट होने पर खिलाड़ी किस पोजीशन में खेलेगा यह तय किया जाएगा। अब तक कैच पकड़ने से पहले बल्लेबाज आधी क्रीज पार कर लेता था। जिसके बाद आने वाला नया बल्लेबाज स्ट्राइक नहीं लेता था। लेकिन अब बदलाव के बाद नया बल्लेबाज ही स्ट्राइक लेगा।

WhatsApp Group Join Now

(Law 14.3) – इस नियम के तहत गेंद पर सलाइवा ( लार ) लगाने पर प्रतिबंध लगेगा। ऐसा करने से गेंदबाजों को स्विंग मिलती है लेकिन कोरोना माहमारी में इस नियम पर एमसीसी द्वारा रोक लगाए जाने के बाद भी खिलाड़ी इसका उल्लघंन करते नजर आए। अब नए नियम के बाद ये प्रतिबंधित होगा।

(Law 20.4.2.12) – इस नियम में अगर खेल के दौरान मैदान पर कोई जानवर या इंसान आ जाता है तो अंपायर उसे बॉल को डेड बॉल दे सकता है। जबकि पहले ऐसा कोई नियम नहीं था।

https://twitter.com/MCCOfficial/status/1501284309222805507?s=20&t=iYcnAAcTNPc_VCuoTEJPSA

(Law 20.4) – इस नियम में बॉलर अपने स्ट्राइड पर आने से पहले अगर स्ट्राइकर की तरफ थ्रो करता है तो इसे डेड बॉल दिया जाएगा जबकि पहले ये नो बॉल मानी जाती थी।

(Law 25.8) – इसमें पिच के बाहर गिरने वाली गेंदे पर बल्लेबाज शॉट खेल सकेगा लेकिन उसे पिच के अंदर रहकर ही शॉट खेलना होगा। बल्लेबाज के पिच से बाहर जाने पर उसे डेड बॉल दिया जाएगा। इसके अलावा जिस गेंद पर बल्लेबाज पिच छोड़कर खेलेगा उसे नो बॉल मना जाएगा।

जरूर देखें : T20 World Cup 2022 Final Schedule| कब आमने-सामने होंगे भारत-पाकिस्तान, देखें कहां खेले जाएंगे मैचेस

https://www.youtube.com/watch?v=IZ-vLpwAY_Q

ये भी पढें : T-20 वर्ल्ड कप 2022 : भारत-पाकिस्तान मैच के सारे टिकट हुए “Sold Out” सिर्फ 1 घंटे में

Tags

Share this story