MI vs RCB IPL 2023: कोहली - डू प्लेसिस के तूफान में उड़ी मुंबई, बैंगलोर ने 8 विकेट से हराया

 
MI vs RCB IPL 2023: कोहली - डू प्लेसिस के तूफान में उड़ी मुंबई, बैंगलोर ने 8 विकेट से हराया

MI vs RCB IPL 2023: आईपीएल 2023 में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच दिन का दूसरा मुकाबला गया. जिसमें बैंगलोर ने मुंबई को करारी शिकस्त देते हुए जीत के साथ अपने अभियान की शुरूआत की. इससे पहले मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तिलक वर्मा के अर्धशतक की बदौलत बैंगलोर को 172 रन का लक्ष्य दिया जिसे बैंगलोर ने सिर्फ 2 विकेट खोकर 22 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया.

https://twitter.com/IPL/status/1642582800577740800?s=20

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की पारी - 172/2

मुंबई द्वारा मिले 172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बैंगलोर की शुरूआत बेहद शानदार रही. ओपनिंग करने उतरे कोहली और डू प्लेसिस ने देखते ही देखते पॉवरप्ले में 53 रन जोड़ डाले.इस दौरान फॉफ जहां मुंबई के गेंदबाजों की क्लास लगा रहे थे वहीं कोहली संयम के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे. इसके बाद एक तरफ फॉफ ने महज 29 गेंदों पर अपना पचासा पूरा किया तो वहीं दूसरी तरफ कोहली ने भी 38 गेंदो पर अपना 50वां अर्धशतक पूरा किया. इसके बाद फॉफ डू प्लेसिस 73 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन तब तक बैंगलोर की जीत पक्की हो चुकी थी. इसके बाद विराट कोहली ने टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया.कोहली ने 6 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 82 रन बनाए.

WhatsApp Group Join Now

कोहली और फॉफ के बीच हुई शतकीय साझेदारी

मुंबई द्वारा मिले 172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बैंगलोर की शुरूआत बेहद शानदार रही. विराट कोहली और फॉफ डू प्लेसिस ने मिलकर पहले विकेट के लिए 148 रन की साझेदारी की. इस दौरान फॉफ ने 43 गेंदों पर 73 रन की पारी खेली जिसमें 5 चौके और 6 छक्के शामिल रहे. वहीं विराट कोहली ने 46 गेंदों पर 71 रनों का योगदान दिया.

https://twitter.com/IPL/status/1642578497951629313?s=20

मुंबई की पारी- 171/7

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम की शुरूआत काफी खराब रही और उसे पहला झटका ईशान किशन (10) के रुप में 11 रन के स्कोर पर लगा. इसके बाद कैमरून ग्रीन (5) और कप्तान रोहित शर्मा (1) भी जल्द ही चलते बने.इसके बाद इसके बाद क्रीज पर आए तिलक वर्मा ने न सिर्फ मुंबई की पारी को संभाला बल्कि उसे एक सम्मानजनक स्कोर तक भी पहुंचाया. तिलक वर्मा ने 9 चौकों और 4 छक्कों की मदद से महज 46 गेंदों पर 84 रन की पारी खेली.इसके अलावा सूर्यकुमार यादव (15), और निहाल वाधेड़ा (21) ने भी उपयोगी पारियां खेली.

https://twitter.com/IPL/status/1642559542524538881?s=20

मुंबई और बैंगलोर मैच के लिए प्लेइंग11

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

  • एफ डु प्लेसिस (कप्तान)
  • विराट कोहली
  • शाहबाज अहमद
  • माइकल ब्रेसवेल
  • ग्लेन मैक्सवेल
  • दिनेश कार्तिक
  • करन शर्मा
  • आकाश दीप
  • मोहम्मद सिराज
  • हर्षल पटेल
  • आरजेडब्ल्यू टॉपले

मुंबई इंडियन्स

  • रोहित शर्मा(कप्तान)
  • तिलक वर्मा
  • सूर्यकुमार यादव
  • टीम डेविड
  • निहाल वाधेरा
  • हरितिक शोकीन
  • कैमरून ग्रीन
  • इशान किशन
  • पीयूष चावला
  • जोफ्रे आर्चर
  • अर्शद खान

ये भी पढ़ें : IPL 2023- भारत के इन गेंदबाजों ने पिछले साल मचाया था तहलका, क्या इस बार भी उड़ाएंगे गर्दा?

Tags

Share this story