इस महान खिलाड़ी ने कर दी मांग...क्या Hardik Pandya बनने जा रहे हैं भारत के अगले कप्तान?

 
इस महान खिलाड़ी ने कर दी मांग...क्या Hardik Pandya बनने जा रहे हैं भारत के अगले कप्तान?

गुजरात टाइटन्स  (Gujarat Titans) की टीम आईपीएल 2022 (TATA IPL 2022) का विनर बन चुकी है और इस टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाने का काम किया कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने। हार्दिक ने अपनी कप्तानी के साथ साथ बैट और बॉल से भी अपनी चमक बिखेरी। फाइनल मुकाबले में तो हार्दिक (Hardik Pandya) ने कप्तानी पारी खेलते हुए पहले तीन विकेट हासिल किए फिर बैट से कमाल दिखात हुए 30 गेंदों में 34 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

पहली बार आईपीएल का हिस्सा बनने वाली नई नवेली गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की बेहतरीन कप्तानी के सभी कायल हो गये है। ऐसे में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और महान क्रिकेटर माइकल वॉन ने पांड्या की कप्तानी को देखते हुए आने वाले समय में हार्दिक को भारतीय टीम (indian cricket team) का कप्तान बनाने की वकालत कर दी है।

WhatsApp Group Join Now
https://twitter.com/MichaelVaughan/status/1530973702443220992?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1530973702443220992%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.aajtak.in%2Fsports%2Fipl-2022%2Fstory%2Fmichael-vaughan-wants-hardik-pandya-should-next-team-india-captain-ipl-2022-gujarat-titans-tspo-1473356-2022-05-31

वॉर्न ने की Hardik Pandya को भारत के कप्तान बनाने की वकालत

वॉन ने ट्वीट किया, 'नई फ्रेंचाइजी द्वारा यह हासिल की गई शानदार उपलब्धि है। यदि भारत को एक दो-साल में कप्तान चुनने की आवश्यकता होती है, तो वह हार्दिक पंड्या का सपोर्ट करेंगे'। बता दें कि गुजरात टाइटन्स के कप्तान हार्दिक ने आईपीएल 2022 में 15 मैचों में 44.27 की औसत से 487 रन बनाए, जिसमें चार अर्धशतक शामिल थे। हार्दिक गुजरात के लिए इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे।

इस महान खिलाड़ी ने कर दी मांग...क्या Hardik Pandya बनने जा रहे हैं भारत के अगले कप्तान?
source: instagram

वहीं गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए 27.75 की एवरेज से कुल आठ विकेट चटकाएं। आपको बता दें कि गुजरात टाइटन्स की जीत के जश्न के बाद हार्दिक अपनी पत्नी और अपने बेटे समेत मुंबई अपने घर वापस लौट आए हैं। एयरपोर्ट पर उनके भाई और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी क्रुनाल पांड्या लेने खुद पहुंचे।

क्रुनाल पांड्या की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स का सफर आईपीएल 2022 में सेमीफाइनल में थम गया था। बता दें कि इसके पहले दोनों पांड्या बदर्स मुंबई इंडियन्स की ओर से खेलते आए हैं। लेकिन 2022 ऑक्शन में मुंबई इंडियन्स ने पांड्या बदर्स को रिटेन नहीं करने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें- IPL 2022 Fastest Ball: फर्ग्यूसन बने सीजन की सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाज, साथ ही तोड़ा ये बड़ा रिकॉर्ड

Tags

Share this story