TATA IPL 2022, MI Vs DC: ईशान की 81 रनों धमाकेदार पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने बनाए 177 रन

 
TATA IPL 2022, MI Vs DC: ईशान की 81 रनों धमाकेदार पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने बनाए 177 रन

TATA IPL 2022, MI Vs DC: टाटा आईपीएल 2022 में आज दो मुकाबले खेले जाने वाले है. आज का पहला मैच कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच मुंबई का ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जा रहा है.

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. मुंबई इंडियंस की ओर से पारी की शुरूआत करने कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन आए. इन दोनों बल्लेबाजों ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 8.2 ओवर में 67 रन जोड़े.

WhatsApp Group Join Now

मुंबई की टीम को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा. रोहित शर्मा 32 गेंदों पर 41 रन बनाकर कुलदीप यादव का शिकार बने. दिल्ली को दूसरी सफलता भी कुलदीप यादव ने दिलाई. उन्होंने अनमोलप्रीत सिंह को 8 रन के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखाई.

इसके बाद तिलक वर्मा 15 गेंदों में 22 रन बनाकर खलील अहमद की गेंद पर पृथ्वी शॉ को कैच थमा बैठे. मुंबई की टीम इस तीसरे झटके से उभर पाती उससे पहले कुलदीप यादव ने टीम के विस्फोटक बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड को 3 रन पर आउट कर टीम को चौथा झटका दिया. मुंबई को पांचवा झटका टिम डेविड के रूप में लगा. डेविड मात्र 12 रन बनाकर खलील अहमद का दूसरा शिकार बने.

मुंबई की ओर से सबसे ज्यादा रन टीम के सालामी बल्लेबाज ईशान किशन ने बनाए. ईशान ने नाबाद 81 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली जिसमें उन्होंने 11 चौके और 2 छक्के भी जड़े. जबकि दिल्ली के लिए स्पिनर कुलदीप यादव ने 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए. दिल्ली के लिए 2 विकेट तेज गेंदबाज खलील अहमद ने भी चटकाए.

ये भी पढ़ें : TATA IPL 2022, MI Vs DC: मुंबई और दिल्ली की भिड़ंत में कौन है भारी, जानें मैच की पूरी डिटेल

जरूर देखें : IPL Salary Structure: खिलाड़ियों को फ्रैंचाइजी से कैसे मिलते हैं पैसे?

https://www.youtube.com/watch?v=apjTQ515Rvs

Tags

Share this story