New zealand vs England: न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को हराकर बदला नहीं लिया बल्कि बदलाव किया है

 
New zealand vs England: न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को हराकर बदला नहीं लिया बल्कि बदलाव किया है

14 जुलाई 2019 को लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच हुआ वन डे विश्व कप फाइनल आपको याद है? रोंगटे खडे कर देने वालें उस मैच में इंग्लैंड को आखरी ओवर में 15रनों की जरुरत थी।

ट्रेंट बोल्ट ने पहली दो गेंद पर रन नहीं दिया तो अगली गेंद पर न्यूजीलैंड में जन्में बेन स्टोक्स ने छक्का मार दिया। इसके बाद स्टोक्स ने डीप मिडविकेट पर गेंद मारी।

https://twitter.com/T20WorldCup/status/1458505576053305351?t=co7-4OIi5UPwxFU4ECNxDw&s=19

क्षेत्ररक्षक मार्टीन गूप्टिल ने सीधे थ्रो किया, जो स्टोक्स के बल्ले से लगकर चौके पर चला गया। अंपायर धर्मसेना ने छह रन दिए, जबकि यह पाँच रन होते थे। अगली दो गेंदों पर दो रन बनें और दो रन आउट हुए।

इसके बाद मैच सुपर ओवर में गया और सुपर ओवर भी टाई हुआ। इसके बाद ज्यादा चौके-छक्कों के आधार पर इंग्लैंड को विजेता घोषित कर दिया गया। तब इंग्लैंड ने पहली बार वन डे विश्व कप जीता था, जबकि न्यूजीलैंड ने आज तक कभी भी कोई विश्व कप नहीं जीता।

WhatsApp Group Join Now

लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को हराकर बदला नहीं लिया बल्कि बदलाव किया है।

https://youtu.be/wxj_zl0Rhw4

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: पाकिस्तान बनाएगा रिकॉर्ड या ऑस्ट्रेलिया का कायम रहेगा जलवा

Tags

Share this story