Pro Kabaddi 2022: प्रो-कब्बड्डी में बड़ा उलटफेर, गुजरात जायंट्स ने पुनेरी पलटन को हराया

 
Pro Kabaddi 2022: प्रो-कब्बड्डी में बड़ा उलटफेर, गुजरात जायंट्स ने पुनेरी पलटन को हराया

Pro Kabaddi 2022: PKL 2022 के 108वें मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने पुनेरी पलटन को 51-39 से हराते हुए बहुत बड़ा उलटफेर किया। गुजरात जायंट्स की यह 18 मैचों के बाद छठी जीत है और 6 मैच हारने के बाद पहली जीत है। वो अभी भी 11वें स्थान पर हैं। पुनेरी पलटन करारी शिकस्त के बावजूद पहले स्थान पर बने हुए हैं।

परतीक दहिया ने लिये सबसे ज्यादा पॉइंट्स

इस मैच में गुजरात जायंट्स के लिए रेडिंग में परतीक दहिया ने सबसे ज्यादा 18 रेड पॉइंट्स लिए और डिफेंस में अर्कम शेख ने हाई 5 लगाते हुए 5 टैकल पॉइंट्स लिए। पुनेरी पलटन के लिए रेडिंग में आकाश शिंदे ने सबसे ज्यादा 9 पॉइंट्स लिए और डिफेंस में अबिनेश नादराजन एवं फज़ल अत्राचली ने 4-4 टैकल पॉइंट्स लिए।

WhatsApp Group Join Now
Pro Kabaddi 2022: प्रो-कब्बड्डी में बड़ा उलटफेर, गुजरात जायंट्स ने पुनेरी पलटन को हराया
Credit- Twitter

ऐसा रहा पहले हाफ का हाल

पहले हाफ के बाद पुनेरी पलटन ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ 22-21 से बढ़त बनाई। मैच की शुरुआत में पुनेरी पलटन का दबदबा देखने को मिला था और टेबल्स टॉपर काफी जल्दी ही गुजरात जायंट्स को ऑल-आउट करने के करीब आ गए थे। चंद्रन रंजीत ने सुपर रेड (बोनस + 2 टच पॉइंट्स) हासिल करते हुए अपनी टीम को एक बार बचाया.

लेकिन आखिरकार पुणे ने एक बार गुजरात जायंट्स को लोना दिया। गुजरात की टीम ज्यादा पीछे नहीं रही और उन्होंने जबरदस्त पलटवार करते हुए काउंटर अटैक किया। इसी वजह से पहले हाफ में ही वो ना सिर्फ पुनेरी पलटन को ऑल-आउट करने में कामयाब हुए, बल्कि उन्होंने दोनों टीमों के बीच के अंतर को भी सिर्फ एक पॉइंट पर ला दिया।

https://twitter.com/ProKabaddi/status/1597606458698665984?s=20&t=v_kkcfvTEx4CFUUhAKhjNw

दूसरे हाफ में परतीक ने की गुजरात की जीत पक्की

दूसरे हाफ की शुरुआत गुजरात जायंट्स ने जबरदस्त तरीके से की और परतीक दहिया की रेडिंग के दम पर उन्होंने पुनेरी पलटन को ऑल-आउट की तरफ धकेला। परतीक दहिया ने अपना सुपर 10 भी इस बीत पूरा किया। परतीक ने लगातार तीसरी मल्टी पॉइंट रेड करते हुए पुनेरी पलटन को दूसरी बार ऑल-आउट कर दिया।

दोनों टीमों के डिफेंस ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए एक के बाद एक अपनी विपक्षी टीम के रेडर्स को आउट किया। गुजरात ने मैच में बढ़त हासिल की और पुणे ने अंतर को कम करने का प्रयास किया। गुजरात ने शानदार तरीके से अपनी बढ़त को बनाए रखा और इसी वजह से पुणे के ऊपर ही तीसरी बार ऑल-आउट का खतरा मंडराने लगा।जिसके बाद दिग्गज दीपक हूडा के भांजे परतीक ने मैच में एक और मल्टी पॉइंट रेड करते हुए इस मैच में अपनी टीम की जीत को पक्का कर दिया। अंत में गुजरात ने आसानी से इस मैच को जीत लिया।

ये भी पढ़ें: आया ना मजा! एगल देख लेफ्ट में मारी गोलकीपर छलांग, स्ट्राइकर ने मौके का फायदा उठाकर कर दिया खेला, देखें वीडियो

Tags

Share this story