Pro Kabaddi 2022: इन 3 खिलाड़ियों ने हासिल किये है सबसे ज्यादा पाइंट्स, यहां देखें लिस्ट

 
Pro Kabaddi 2022: इन 3 खिलाड़ियों ने हासिल किये है सबसे ज्यादा पाइंट्स, यहां देखें लिस्ट

Pro Kabaddi 2022: प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) का नौवां सीजन (PKL 2022) अपने चरम पर है और इस बार भी काफी रोमांचक मैच देखने को मिले हैं। मौजूदा सीजन में भी काफी रेडर्स शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और अपने खेल से टीम को काफी फायदा पहुंचा रहे हैं।

अगर बात करें मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा डू-ऑर-डाई रेड पॉइंट लेने वाले खिलाड़ियों की, तो अभी तक तीन रेडर ने 25 से ज्यादा डू-ऑर-डाई रेड पॉइंट लिए हैं। PKL के सभी सीजन की अगर बात करें तो अभी तक तीन खिलाड़ियों ने 175 या उससे ज्यादा बार डू-ऑर-डाई रेड पॉइंट हासिल किये हैं।

WhatsApp Group Join Now

Pro Kabaddi 2022 में इन 3 खिलाड़ियों ने हासिल किये है सबसे ज्यादा पाइंट्स

1. परदीप नरवाल - 175 पॉइंट

Pro Kabaddi 2022: इन 3 खिलाड़ियों ने हासिल किये है सबसे ज्यादा पाइंट्स, यहां देखें लिस्ट

प्रो कबड्डी इतिहास के सबसे सफल रेडर और डुबकी किंग परदीप नरवाल के नाम 148 मैचों में 175 डू-ऑर-डाई रेड पॉइंट हैं। PKL में परदीप नरवाल ने अभी तक 148 मैचों में 1519 रेड पॉइंट हासिल किये हैं, जिसमें रिकॉर्ड 75 सुपर 10 शामिल हैं। PKL 2015 में बेंगलुरु बुल्स के लिए डेब्यू करने वाले परदीप इसके बाद पटना पाइरेट्स की टीम का हिस्सा बने और फिलहाल वह यूपी योद्धा के कप्तान हैं।

2. सचिन - 188 पॉइंट

Pro Kabaddi 2022: इन 3 खिलाड़ियों ने हासिल किये है सबसे ज्यादा पाइंट्स, यहां देखें लिस्ट

PKL 2022 में पटना पाइरेट्स की तरफ से खेल रहे सचिन के नाम 103 मैचों में 188 डू-ऑर-डाई रेड पॉइंट हैं। प्रो कबड्डी लीग में सचिन ने अभी तक काफी प्रभावित किया है और उनके नाम फिलहाल 28 सुपर 10 की मदद से 760 रेड पॉइंट हैं। PKL के पांचवें सीजन में गुजरात फार्च्यूनजायंट्स का हिस्सा बनने वाले सचिन पिछले सीजन से पटना पाइरेट्स की टीम में शामिल हैं।

3. दीपक निवास हूडा - 208 पॉइंट

Pro Kabaddi 2022: इन 3 खिलाड़ियों ने हासिल किये है सबसे ज्यादा पाइंट्स, यहां देखें लिस्ट

भारतीय कबड्डी के दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार दीपक हूडा ने 155 मैचों में सबसे ज्यादा 208 डू-ऑर-डाई रेड पॉइंट लिए हैं। PKL 2022 में बंगाल वॉरियर्स की तरफ से खेल रहे दीपक हूडा ने अभी तक प्रो कबड्डी लीग में 35 सुपर 10 की मदद से 1015 रेड पॉइंट लिए हैं और इसी सीजन में 1000 से ज्यादा रेड पॉइंट लेने के मामले में चौथे खिलाड़ी बने थे।

ये भी पढ़ें: Pro Kabaddi 2022- ये टीमें पहुंची है हर बार प्ले-ऑफ में, यहां देखें पूरी लिस्ट

Tags

Share this story