Russia-Ukraine Conflict : अंतरराष्ट्रीय देशों ने रूस को चौतरफा घेरा, FIFA WC 2022 में दिखाया बाहर का रास्ता

 
Russia-Ukraine Conflict : अंतरराष्ट्रीय देशों ने रूस को चौतरफा घेरा, FIFA WC 2022 में दिखाया बाहर का रास्ता

रूस के प्रति अब कई देशों का लामबंद शुरू हो गया हैं, खेल के मैदान पर रूस को विरोध का सामना करना पड़ रहा हैं। यूक्रेन पर हमला करने के बाद रूस को अब चारों ओर से प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा हैं। जहां एक तरफ यूरोपीय देश और अमेरिका यूक्रेन को हथियार और राहत सामाग्री मुहैया कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ विदेशी देश रूस पर एक के बाद एक प्रतिबंध लगाते जा रहे हैं।

अब रूस को एक और बड़ा झटका लगा है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति IOC के बाद अब फीफा और यूईएएफ ने रूस को प्रतिबंधित कर दिया है। रूस का सामूहिक रूप से बहिष्कार किया जा रहा हैं, कई वाइरल वीडियो में देखा गया हैं रूस की जनता ही इस युद्ध के विरोध में हैं। FIFA ने अपने अगले आदेश तक रूस को सभी अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिताओं में रोक लगाने का फैसला किया हैं।

WhatsApp Group Join Now

रूस के विरोध में पोलैंड, स्वीडन जैसे देशों ने रूस की फ़ुट्बॉल टीम के साथ मैच खेलने से इनकार करने के बाद फीफा ने ये फैसला लिया हैं। यूईएफए (यूरोपीय फुटबॉल की शासी निकाय) के साथ लंबी बातचीत के बाद ही फीफा ने सोमवार को इस फैसले का ऐलान किया। यूईएफए ने भी अपने अगले आदेश तक रूस के सभी फुटबॉल क्लबों पर बैन लगा दिया हैं। पोलैंड से ही यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को वापस लाया गया है।

Russia-Ukraine Conflict : अंतरराष्ट्रीय देशों ने रूस को चौतरफा घेरा, FIFA WC 2022 में दिखाया बाहर का रास्ता
Russia-Ukraine Conflict

इस साल के अंत में नवंबर-दिसंबर के माह में कतर में FIFA World Cup होना है। मार्च-अप्रैल में रूस को फीफा वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफायर मैच खेलना था। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने आरओसी को अपने झंडे के नीचे प्रतिस्पर्धा करने पर रोक लगा दी है। उसने सिफारिश की है कि रूसी और बेलारूसी एथलीटों को किसी भी संगठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने पर प्रतिबंध लगाया जाए।

फीफा ने पहले यह तय किया था कि रूस में फुटबॉल का कोई भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला जाएगा। वहीं, विदेश में रूसी टीम के खेलने पर उनके झंडे और राष्ट्रगान तक पर प्रतिंबध लगा दिया हैं। यूरोप समेत कई अन्य देशों ने रूस के साथ फुटबॉल का मैच खेलने से इनकार कर दिया हैं। इसके अलवा इंग्लैंड, चेक रिपब्लिक और पोलैंड ने रूस के खिलाफ क्वालिफायर मैच खेलने से भी साफ मना कर दिया हैं।

यह भी पढ़े: Russia-Ukraine Conflict: PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग का बड़ा फैसला, यूक्रेन में फंसे छात्रों को निकालने के लिए ये चार मंत्री जाएंगे पड़ोसी देश

यह भी देखें:

https://youtu.be/DQC7XtVhAEU

Tags

Share this story